* 26 चिकित्सालयो के भुगतान पर रोक
* 12 अन्य चिकित्सालयो को अगली सूचना तक किया गया निलंबित
कोरबा (मंथन) स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिकृत आदेश के अनुसार, 21 चिकित्सालयो का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है, जिनमें से 13 चिकित्सालय रायपुर जिले के बताये जा रहे हैं। इसके अलावा 12 अन्य चिकित्सालयो को आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। वहीं, अनियमितताओं में शामिल 26 चिकित्सालयो के भुगतान पर रोक लगाने की कार्यवाही भी की गई है।
संबंधित अधिकारियों का कहना है कि आयुष्मान योजना के तहत चिकित्सालयो को हर मरीज का पूरा डेटा, उपचार विवरण और क्लेम संबंधित जानकारी समय पर अपडेट करना अनिवार्य है। इसके बावजूद कई चिकित्सालयो द्वारा लापरवाही बरती जा रही थी, जिससे योजना की पारदर्शिता प्रभावित हो रही थी।
10 अप्रैल / मंथन मित्तल



