Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) राताखार के जोड़ा पुल के पास नहर में मिली अज्ञात लाश

    (कोरबा) पहाड़ी कोरवा युवती बनी प्रेरणाश्रोत

    (कोरबा) कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र संस्थान में चिल्हर के बदले टोकन देने बनाया जा रहा दबाव
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र संस्थान में चिल्हर के बदले टोकन देने बनाया जा रहा दबाव

    By Vinod Mittal02/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * ग्राहकों को अन्य खाद्य सामाग्री खरीदने का दबाव
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के ग्राम बरपाली में संचालित स्थित अंग्रेजी और देशी मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र संस्थान में ग्राहकों को चिल्हर (खुले पैसे) के बदले टोकन देने का आरोप लगाया जा रहा हैं। आरोप है कि संस्थान के कर्मचारी ग्राहकों को 10 और 20 रुपए के टोकन थमा रहे हैं, जिससे उन्हें पास की अन्य दुकान से खाद्य सामाग्री खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
    आरोप लगाते हुए बताया जा रहा है कि हरे रंग का टोकन 10 रुपए का और नीले रंग का टोकन 20 रुपए का है। ग्राहकों का कहना है कि उन्हें चिल्हर न होने का हवाला देकर ये टोकन दिए जाते हैं और फिर अन्य दुकान से खाद्य सामाग्री खरीदने कहा जाता है।
    * कर्मचारियों की ग्राहकों के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल
    इस व्यवस्था से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र संस्थान के कर्मचारियों पर ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने के भी आरोप लगे हैं। टोकन को लेकर दुकान में विवाद की स्थिति बन रही हैं।
    संस्थान के कर्मचारियों पर मनमानी करने और आबकारी विभाग के अधिकारियों का हवाला देने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, इस मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र संस्थान में एक कंपनी के कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें एक सुपरवाइजर, दो सेल्समैन और एक मल्टी वर्कर शामिल हैं।
    मदिरा प्रेमियों में इस पूरे मामले को लेकर आक्रोश है। उनका आरोप है कि मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र संस्थान के कर्मचारी और खाद्य पदार्थ संस्थान के संचालक के बीच मिलीभगत है, जिसके कारण ग्राहकों को जबरन चखना दुकान से सामान खरीदना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, यह समस्या केवल बरपाली ही नहीं, बल्कि अन्य मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र संस्थान में भी देखी जा रही है।

    09 फरवरी / मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पिकअप से टकराई कार-एक मृत, दो घायल
    Next Article (कोरबा) घटित चोरी की वारदात अंतर्गत लाखो का माल चोरी

    Related Posts

    (कोरबा) राताखार के जोड़ा पुल के पास नहर में मिली अज्ञात लाश

    03/31/2026

    (कोरबा) पहाड़ी कोरवा युवती बनी प्रेरणाश्रोत

    03/31/2026

    (कोरबा) कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

    03/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026122 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/31/2026

    (कोरबा) राताखार के जोड़ा पुल के पास नहर में मिली अज्ञात लाश

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के राताखार क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जोड़ा…

    (कोरबा) पहाड़ी कोरवा युवती बनी प्रेरणाश्रोत

    (कोरबा) कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

    (कोरबा) सम्पत्तिकर संबंधित बडे़ बकायादार की सम्पत्ति की गई सील

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.