कोरबा (मंथन) ड्यूटी पूरी कर होली मनाने घर जा रहे एक पुलिसकर्मी को एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बताया जा रहा हैं की वाहन एकाएक अनियंत्रित हो गयी। टक्कर के बाद कथित आरोपी चालक मौके पर गाली-गलौज और हंगामा करने लगा, जिससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसको हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि वाहन पंजीयन क्रमांक द्वारा पुलिस जांच की जा रही है।
06 मार्च / मंथन मित्तल



