कोरबा (मंथन) अवैध महुआ निर्मित मादक द्रव्य पदार्थ बनाने की भट्टी पर अंकुश लगाने मानिकपुर चौकी पुलिस ने ढेलवाडीह नाला क्षेत्र में दबिश देकर बड़ी कार्यवाही की। पुलिस ने मौके से तीन कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 लीटर अवैध महुआ निर्मित मादक द्रव्य पदार्थ जब्त किया गया हैं।
जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान पुलिस को नाले के आसपास जमीन में दबाकर रखे गए करीब 10 बड़े ड्रम महुआ लहान मादक द्रव्य पदार्थ बनाने का कच्चा माल) मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही मादक द्रव्य पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन और चोरी का कोयला भी जब्त किया गया।
पुलिस के मुताबिक कथित आरोपी अवैध महुआ निर्मित मादक द्रव्य पदार्थ बनाकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खपाने की तैयारी में थे। होली के दिन मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री की दुकानें बंद रहने के कारण ग्रामीण इलाकों में महुआ निर्मित मादक द्रव्य पदार्थ की मांग बढ़ जाती है, जिसका फायदा उठाने की योजना बनाई जा रही थी।
मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कथित आरोपियों में दादर निवासी सहित तीन लोग शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
04 मार्च / मंथन मित्तल



