* विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने निकाली मशाल यात्रा
* श्रद्धांजलि सभा आयोजित
कोरबा (मंथन) दिल्ली के उत्तम नगर में हिंदू युवक की निर्मम हत्या की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसी कड़ी में कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नेतृत्व में हिंदू समाज द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मशाल यात्रा निकाली गई और दिवंगत युवक की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
मशाल यात्रा में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। हाथों में मशाल और नारों के साथ निकले लोगों ने घटना के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निर्दोष हिंदू युवक की जिस तरह से हत्या की गई है, वह बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटनाएं समाज की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं और प्रशासन को इस पर तुरंत कठोर कदम उठाने चाहिए।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय होता है तो हिंदू समाज चुप नहीं बैठेगा और एकजुट होकर उसके खिलाफ आवाज बुलंद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रवीण राठौर, रवि सिंह कंवर, युवराज सिंह, अंशु, वीर राठौर, मनीष राठौर, स्वयं, यश दास, साहिल, सोनू भार्गव, डुग्गू, लकी, रूपेश और अंकुश सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाहवव की मांग की।
14 मार्च / मंथन मित्तल



