Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) चैत्र नवरात्रि पर माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में ज्योति कलशों के प्रकाशपूंज से दमकेगा परिसर
    कोरबा

    (कोरबा) चैत्र नवरात्रि पर माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में ज्योति कलशों के प्रकाशपूंज से दमकेगा परिसर

    By Vinod Mittal03/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल से लगी जीवनदायनी माँ हसदेव नदी के तट पर स्थित माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा कोरबा हसदेव नदी तट में विश्व कल्याण जगत माता जगदम्बिका माँ श्री सर्वमंगला देवी की असीम अनुकम्पा से बसंत चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री सर्वमंगला देवी की पवित्र भूमि में चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा दिन गुरूवार 19 मार्च से प्रारंभ होगा, बसंत चैत्र नवरात्रि पर्व शुक्ल पक्ष नवमी दिन शुक्रवार 28 मार्च तक श्री सर्वमंगला देवी मंदिर में सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित होंगे।
    प्रबंधक एवं व्यवस्थापक नन्हा पाण्डेय (नमन) ने बताया कि सर्वकामना ज्योति कलश के अलावा सतचंडी यज्ञ, यज्ञोपवित संस्कार एवं जसगीत गायन, कीर्तन-भजन का आयोजन रखा गया है। समस्त धर्मानुरागियों से प्रार्थना है कि मातेश्वरी माँ श्री सर्वमंगला देवी के दर्शन लाभ एवं उनके श्रीचरणों में मनोकामना अर्पित कर अपना जीवन सफल बनावें। उक्त पुण्य कार्यो में तन-मन-धन से सहयोग देकर पुण्य यज्ञ को सफल बनावें। श्री सर्वमंगला देवी मंदिर में सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित हेतु तैल्य ज्योति कलश हेतु 901/- रूपए एवं घृत ज्योति कलश के लिए 2100/- रूपए जमा कर मंदिर परिसर स्थित कार्यालय से रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
    इसके अलावा माँ सर्वमंगला मंदिर परिसर दुरपा कोरबा, अविनाश स्टेशनरी, दर्री रोड कोरबा, मो. 7697777770, अविनाश ट्रेडर्स, दर्री रोड कोरबा, मो. 98271-89511, जय माँ दक्षिणेश्वरी डेली नीड्स, बजरंग टाकीज के सामने,कोरबा- 9754926033, पवन जनरल स्टोर्स, उरगा-कोरबा, महामाया बुक डिपो, बालको- 243034, शारदा प्रोविजन स्टोर्स, इंदिरा कॉम्पलेक्स, जमनीपाली, एजुकेशन हब, कचहरी चौक, डीडी प्लाजा, जांजगीर – 9098888246, अजय मोबाईल – सब्जी मार्केट के सामने, मंगला चौक बिलासपुर -9098888260, 9098888644, रतन जनरल स्टोर्स, विकास नगर कसमुण्डा-272130, शंकर लाल दुबे, छुरीकला – 7898597355, गोपाल जनरल स्टोर, घुड़देवा- 7771899437, गायत्री मेडिको, निहारिका -9424141437, सरस्वती बुक डिपो, जूनाडीह -275888, मित्तल ऑटोमोबाईल्स, सुराकछार – 9425226745, गणेश ऑटो पार्ट्स एण्ड गणेश पान मसाला, बालको- 9893349692, 7999876704, नरेश चौहान, मुड़ापार 9098156287, सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित हेतु तेल्य ज्योति कलश 901/- रू. एवं घृत ज्योति कलश 2100/- रू. जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
    चैत्र नवरात्रि पर्व 19.03.2026, गुरूवार से प्रारंभ होगा। ज्योति कलश हेतु 2100/- रूपये जमा कर रसीद लेवें सर्वमनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलन हेतु तैल्य ज्योति कलश 901/- रूपये एवं घृत सर्वमनोकामना ज्योति कलश का हवन दिनांक 26.03.2026, गुरूवार को होगा। जवारा कलश विसर्जन, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा, कपिलातर्पण, सजीयादान दिनांक 27.03.2026, शुक्रवार को होगा। माँ सर्वमंगला की मंगल आरती प्रतिदिन प्रात: काल एवं संध्या 7.00 बजे होगी । माँ का भोग प्रसाद प्रतिदिन दोपहर 12.00 बजे होगा। कृपया ज्योति कलश दर्शन कतारबद्ध होकर करें एवं रसीद साथ लावें। कृपया अपने सामानों की रक्षा स्वयं करें। माँ सर्वमंगला देवी का मंगल श्रृंगार प्रति सुबह 5.00 बजे होगी। प्रतिदिन भजन, कीर्तन एवं माता जसगीत अखंड रूप से चलता रहेगा। श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में नवरात्रि पर्व पर सुबह-शाम भंडारे का आयोजन रखा गया है। श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर के पास दुकान लगाने के इच्छुक व्यापारीगण सादर आमंत्रित हैं। कृपया पुजारी / प्रबंधक से संपर्क करें। ज्योति कलश नवरात्रि पर्व का प्रसाद मंदिर परिसर कार्यालय से प्राप्त करें।
    माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक एवं राजपुरोहित पंडित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने बताया कि नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस चैत्र नवरात्रि माँ आदि शक्ति का आगमन डोली में हो रहा है, जो पूरे विश्व के लिए शुभता का संदेश है और आने वाला वर्ष सर्वश्रेष्ठ होगा, इस कामना के साथ यह चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से प्रारंभ हो रही है और 27 मार्च को रामनवमी के साथ संपन्न होगी। उन्होंने बताया शक्ति की पूजा में अनंत शक्ति है और पूजा से सुख, समृद्धि एवं वैभव प्राप्ति के साथ आध्यात्मिक शुद्धि की भी प्राप्ति होती है। वर्ष की शुरूआत देवी की विशेष कृपा से होती है, यह सनातन धर्म में ही संभव है। नौ दिन तक चलने वाला नवरात्रि का महापर्व माँ आदि शक्ति के नौ रूपों शैल पुत्री, ब्रम्हचारिणी, चंद्रघण्टा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और नवें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा होने के बाद हवन पूजन और जवारा कलश का विसर्जन होगा।

    17 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) राज्यसभा चुनाव अंतर्गत ‘क्रॉस वोटिंग’ का दंश और बिखरते किलों की कहानी
    Next Article (कोरबा) भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी मिलने पहुंची आरती-विकास अग्रवाल के निवास स्थान

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    04/01/2026

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    04/01/2026

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026131 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.