* विरोध नहीं आया काम
कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार शासकीय जमीन पर पड़ोसियों की सुविधाओं को नजर अंदाज कर कब्जा किए जाने के आरोप में संज्ञान लेते हुए नगर निगम के तोड़ू दस्ते ने कार्यवाही की, कार्यवाही के दौरान उन्होंने अवैध निर्माण को ढहा दिया। कब्जा करने वाली एक महिला ने काफी विरोध किया लेकिन इसका विरोध काम नहीं आया।
जानकारी के अनुसार एसईसीएल कोरबा की 15 ब्लॉक नामक कॉलोनी की जमीन पर काबिज एक परिवार द्वारा लोगों की सुविधाओं को नजर अंदाज कर किया जाने वाला बेजा कब्जा नगर निगम ने हटा दिया है। निगम की तोड़ू टीम जब कब्जा हटाने पहुंची तो कब्जाधारी परिवार की एक महिला ने इसका विरोध किया लेकिन उसका विरोध काम नहीं आया।
बताया जा रहा हैं कि एक सब्जी विक्रेता और उसकी पत्नी द्वारा बेजा कब्जा कर घर बनाया गया, इस परिवार ने जमीन पर भी बाउंड्री कर कब्जा करना शुरू कर दिया जो यहां निवासरत कई परिवारों के लिए तकलीफ देह था। लोगों ने जब इस अवैध निर्माण का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई लेकिन काम नहीं रोका गया। इस निर्माण की शिकायत निगम से किए जाने के बाद तोड़ू दस्ते ने अवैध कब्जे को ढहा दिया।
11 अप्रैल / मंथन मित्तल



