Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) पुराने को ध्वस्त कर नगर निगम बनायेगा नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
    कोरबा

    (कोरबा) पुराने को ध्वस्त कर नगर निगम बनायेगा नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

    By Vinod Mittal03/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) नगर निगम की जल आवर्धन योजना फेस-1 से छूटी बस्तियों और मोहल्लों में पानी पहुंचाने डीएमएफ से 36 करोड़ की मंजूरी मिली है। इसके लिए 30 करोड़ का टेंडर जारी कर किया गया है। टेंडर 18 मार्च को खुलेगा। योजना के तहत 6 एमएलडी के पुराने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को ध्वस्त कर 20 एमएलडी क्षमता का नया प्लांट बनाया जाएगा। इसके साथ दादर, रूमगरा और ईमलीडुग्गू में नई पानी टंकियां बनेगी। इसका फायदा 10 वाडों की 58 हजार आबादी को मिलेगा।
    जल आवर्धन योजना फेस-1 वर्ष 2014 में पूरी हो गई थी। 132 करोड़ रुपए की योजना में 42 वाडों को शामिल किया गया था। इसके बाद जल आवर्धन योजना फेस-2 पश्चिम क्षेत्र के 25 वार्डों के लिए बनाई गई थी। इसमें 229 करोड़ 36 लाख र रुपए की राशि खर्च की थी। फेस-1 का काम जब पूरा हुआ, उस समय आबादी कम थी और बस्तियां भी नहीं बनी थीं। 10 साल में वार्डों के क्षेत्रों का विस्तार हो गया। इसके साथ ही पानी टंकियों की क्षमता कम होने से अंतिम छोर तक प्रेशर के साथ पानी नहीं पहुंच पाता है। इसी वजह से विस्तार के लिए योजना बनाई गई है। 10 वार्डों की आबादी अभी 57,740 है। 15 साल में यह बढक़र 86 हजार तक पहुंच जाएगी। इस योजना को 30 साल आगे आबादी के हिसाब से बनाया गया है। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। इसके लिए ही 6 एमएलडी क्षमता के ट्रीटमेंट प्लांट को डिस्मेंटल कर 20 एमएलडी का बनाया जाएगा। अभी 79 एमएलडी क्षमता का प्लांट है।
    नए प्लांट से क्षमता 93 एमएलडी हो जाएगी। इमलीडुग्गू के खंडाला बस्ती, मोती सागरपारा के नीचे मोहल्ला, दादर के डेलवाडीह जैसे बस्तियों में पूरे प्रेशर के साथ पानी पहुंचेगा। इससे गर्मी के दौरान लोगों को पानी की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगा। निगम गर्मी के समय बिजली बस्तियों में 6 टैंकर से पानी आपूर्ति करता है। इसके अलावा इन बस्तियों में बोर से पानी आपूर्ति की जा रही है। सबसे अधिक समस्या गर्मी के मौसम में 4 महीने रहती है। इस योजना से आगे समस्या नहीं होगी। सुनालिया पानी टंकी से इमलीडुग्गू, बरबसपुर तब पानी आपूर्ति की जाती है। इसकी दूरी ही लगभग 7 किमी है। इसी तरह बालको से रूमगरा तक पानी की आपूर्ति होती है। इसके कारण प्रेशर के साथ पानी नहीं पहुंच पाता। इसी वजह से नई पानी टंकियां बनेगी। इसके बाद समस्या नहीं रहेगी।

    08 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एचएमएस ने पहली बार महिला नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए महिला कर्मी को बनाया यूनिट प्रमुख
    Next Article (कोरबा) ग्राम पंचायत नकिया और विमलता में बैंक केवायसी के लिए लगेगा विशेष शिविर

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    04/01/2026

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    04/01/2026

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026131 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.