Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) विधायक प्रेमचन्द पटेल ने किया निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ
    कोरबा

    (कोरबा) विधायक प्रेमचन्द पटेल ने किया निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ

    By Vinod Mittal03/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा नगर क्षेत्र में जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लायंस क्लब कटघोरा-छुरी द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेलथे, जबकि नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष राज जायसवाल एवं नगर निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान संचालन कर रहे क्लब के संरक्षक अजय धनोदिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का स्वागत किया तथा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की आवश्यकता और उसके उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सेवा नगर और आसपास के क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए आपातकालीन परिस्थितियों में अत्यंत उपयोगी साबित होगी और समय पर मरीजों को अस्पताल पहुँचाने में मदद करेगी।
    मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य लोगों के जीवन को बचाने और जरूरतमंदों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को इस जनहितकारी कार्य के लिए बधाई दी। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने भी अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब द्वारा शुरू की गई यह निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा नगरवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी व क्लब की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसकी सराहना की व बताया नगर के लिए भी यह सम्मान की बात है कि ऐसी संस्था के द्वारा नगर के सांथ आसपास के क्षेत्रों में लगातार निःस्वार्थ भाव से सेवा के कार्य कर रही है।
    इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, सहायक निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजपूत, समंजित सिंह, अनुराग दुहलानी, मनोज नायडू, सर्वजीत सिंह, अमित जायसवाल, मंदीप जायसवाल, रूपेश जायसवाल, मनोज दुबे, डाकेश्वर शुक्ला, क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, संरक्षक अजय धनोदिया, अजय गर्ग, दीपक गर्ग, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, डॉ. गोपाल बन गोस्वामी, मुकेश गोयल, नरेंद्र अग्रवाल, राकेश शर्मा, सहित सभी सदस्यगण एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    * राज जायसवाल ने की वाटर कूलर की घोषणा
    क्लब के द्वारा गर्मी को देखते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष राज जायसवाल से एक नग वाटर कूलर की मांग की जिस पर अध्यक्ष के द्वारा तत्काल अपने अध्यक्ष निधि से 1 नग वाटर कूलर देने की घोषणा की जिसका उपस्थित सभी जनसमुदाय ने ताली बजाकर अभिनंदन किया गया।

    22 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) माँ मड़वारानी मंदिर के समीप शीतल पेयजल का शुभारंभ
    Next Article (कोरबा) भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    04/01/2026

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    04/01/2026

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026131 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.