कोरबा (मंथन) कोरबा जिला के कटघोरा नगर वार्ड क्रमांक दो तहसील भाटा अंतर्गत प्रहलाद निवास स्थान में रात्रि 8 बजे बैठक आहूत हुई। बैठक में वार्ड नंबर दो नवधा चौक के पास भव्य हनुमान प्रकट उत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के लिए समिति में पदाधिकारी मनोनीत किए गए। जिसके अंतर्गत मुख्य संरक्षक हरीश यादव पार्षद क्रमांक दो एवं सह संरक्षक के रूप में कृष्णा दास वैष्णव, रामकुमार जायसवाल पूर्व पार्षद क्रमांक दो,राजेंद्र टंडन भाजपा नेता, शिवशंकर जायसवाल, रामविशाल डिक्सेना, प्रहलाद जायसवाल, रामेश्वर पटेल, लक्ष्मीन जायसवाल एवं सभी सदस्य कार्यकारिणी सदस्य रहेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत सबेरे ध्वज चढ़ाया जाएगा। तत्पश्चात हनुमान चालीसा, दोपहर हवन पूजन, एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। बैठक में राजेंद्र टंडन, शिवशंकर जायसवाल पत्रकार, रामविशाल डिक्सेना, रामेश्वर पटेल, प्रहलाद जायसवाल, विनय वैष्णव, लक्ष्मीन जायसवाल, शैलेंद्र जायसवाल, सौरभ कुंडे, गौतम मल्लिक, मयंक जायसवाल, लक्ष्मीकांत जयसवाल ऋषि विश्वकर्मा, प्रशांत यादव, नमन यादव, हिमांशु जायसवाल, मोहन कोल, देव कुंडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
31 मार्च / मंथन मित्तल



