Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोयला कामगारों की पेंशन स्थिरता पर दिल्ली में बैठक आहूत
    कोरबा

    (कोरबा) कोयला कामगारों की पेंशन स्थिरता पर दिल्ली में बैठक आहूत

    By Vinod Mittal03/13/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * यूनियनों ने सीआईएल से एकमुश्त फंड देने की उठाई मांग
    * पेंशन फंड मजबूत करने और अंतिम कामगार तक भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर
    * बीएमएस प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति रही चर्चा का विषय
    कोरबा (मंथन) कोयला कामगारों को निर्बाध पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) से पेंशन फंड में एकमुश्त राशि देने की मांग यूनियन प्रतिनिधियों ने उठाई है। यह मांग पेंशन स्थिरता सब-कमेटी की बैठक में रखी गई, जो नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कोयला मंत्रालय की एडिशनल सेक्रेटरी एवं सब-कमेटी की अध्यक्ष रुपिंदर बरार ने की।
    बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों और सीएमओएआई के प्रतिनिधियों ने कहा कि कोयला कामगारों की पेंशन योजना वर्ष 1998 में शुरू हुई थी, लेकिन 1998 से 2017 तक लगभग 19 वर्षों तक कोल इंडिया द्वारा पेंशन फंड में कोई अंशदान नहीं दिया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि अंतिम कामगार तक पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करना सीआईएल की जिम्मेदारी है, इसलिए पेंशन फंड को मजबूत करने के लिए कंपनी को एकमुश्त राशि जमा करनी चाहिए।
    इस पर सीआईएल के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. विनय रंजन ने बताया कि वर्तमान में सीआईएल पेंशन फंड में 7 प्रतिशत अंशदान के साथ प्रति टन कोयला उत्पादन पर 20 रुपये सहयोग राशि के रूप में दे रही है। हालांकि यूनियन प्रतिनिधियों का कहना था कि पेंशन फंड की दीर्घकालिक स्थिरता के लिए यह पर्याप्त नहीं है और एकमुश्त बड़ी राशि जमा करना जरूरी है।
    बैठक के दौरान पेंशन की स्थिरता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी दिया गया। इसमें 60 माह के औसत वेतन के आधार पर पेंशन की गणना और अधिकतम पेंशन पर सीलिंग जैसे प्रस्ताव शामिल थे, जिन्हें यूनियन प्रतिनिधियों ने अस्वीकार कर दिया।
    एडिशनल सेक्रेटरी रुपिंदर बरार ने आश्वासन दिया कि वे पेंशन योजना में केंद्र सरकार के अंशदान को बढ़ाने के लिए सरकार से चर्चा करेंगी। बैठक में सीएमपीएफओ के प्रशासनिक फंड के 3 प्रतिशत में से 0.72 प्रतिशत राशि पेंशन फंड में देने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। इसके साथ ही केंद्र सरकार से 15,000 रुपये की सीमा पर 1.16 प्रतिशत अंशदान देने का आग्रह करने पर भी चर्चा हुई।
    बैठक में सीएमपीएफओ के प्रभारी कमिश्नर सजिश कुमार एन, सीआईएल के निदेशक (एचआर) डॉ. विनय रंजन, सिंगरेनी के निदेशक (वित्त), ईपीएफओ के एडिशनल सीपीएफसी (पेंशन) अपराजिता जग्गी, डी.डी. रामनंदन (सीटू), डी.एन. सिंह (सीएमओएआई) सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
    * बीएमएस के प्रतिनिधि रहे अनुपस्थित
    जानकारी के अनुसार पेंशन स्थिरता सब-कमेटी में सीएमपीएफओ के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल सभी यूनियन प्रतिनिधियों को सदस्य बनाया गया है। बीओटी में भारतीय मजदूर संघ से के.एल. रेड्डी और आशीष मूर्ति सदस्य हैं, लेकिन दोनों इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि श्री रेड्डी अब तक पेंशन स्थिरता सब-कमेटी की किसी भी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं, जबकि श्री मूर्ति कुछ बैठकों में शामिल हुए थे।
    इतनी महत्वपूर्ण बैठक में बीएमएस प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। वहीं एटक के रमेंद्र कुमार अस्वस्थ होने के बावजूद वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े, जबकि एचएमएस के राकेश कुमार पारिवारिक शोक के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके। बीएमएस प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के कारणों की आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है।

    13 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Articleकोरबा) जिले में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग
    Next Article (कोरबा) रेलवे क्रासिंग पर घंटो मालगाड़ी खड़ी होने लोग से राहगीर हुए परेशान

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    04/01/2026

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    04/01/2026

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026132 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.