Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) क्रिएटिव कार्नर के आर्टिस्टों को महापौर ने किया सम्मानित
    कोरबा

    (कोरबा) क्रिएटिव कार्नर के आर्टिस्टों को महापौर ने किया सम्मानित

    By Vinod Mittal02/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * आयुक्त एवं सभापति की विशेष उपस्थिति में निगम कार्यालय में संपन्न हुआ सम्मान समारोह 
    कोरबा (मंथन) नगर पालिक निगम कोरबा के सिटी ब्यूटीफिकेशन अंतर्गत संचालित “क्रिएटिव कार्नर” के आर्टिस्टो, कलाकारों को महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा सम्मानित किया गया। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय एवं सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने भी इन कलाकारों को सम्मानित किया। महापौर श्रीमती राजपूत ने आर्टिस्टों का सम्मान करते हुए सिटी ब्यूटीफिकेशन में उनकी सहभागिता की सराहना की तथा कोरबा को सुंदर बनाने की दिशा में उनके निरंतर सहयोग का आग्रह किया। इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवंागन व मुकुंद सिंह कंवर सहित निगम के अधिकारीगण व आर्टिस्टगण उपस्थित थे।
    उल्लेखनीय है कि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में ऊर्जाधानी कोरबा शहर के सौदंर्यीकरण को मूर्तरूप देने की दिशा में नगर पालिक निगम कोरबा व आर्टिस्ट ग्रुप आफ कोरबा की संयुक्त पहल पर दिसम्बर 2025 में क्रिएटिव कार्नर अभियान का शुभारंभ किया गया था, सुभाष चौक से कोसाबाड़ी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग की दीवाल पर महापौर श्रीमती राजपूत व आयुक्त श्री पाण्डेय ने ब्रश उठाकर पेंटिंग की थी तथा “क्रिएटिव कार्नर” की शुरूआत हुई थी। निगम के सहयोग से आर्टिस्ट गु्रप आफ कोरबा के कलाकारों, आर्टिस्टों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए थीम आधारित चित्रकारी व पेंटिंग कर स्थल को सजाया संवारा था। निगम व आर्टिस्ट ग्रुप के संयुक्त सहयोग से क्रिएटिव कार्नर अभियान के तहत आगे भी शहर सौदंर्यीकरण पर कार्य करते हुए शहर के मुख्य मार्गो, सपर्क सड़कों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं उपेक्षित पडे़ स्थानों पर थीम आधारित पेंटिंग, चित्रकारी किए जाने का यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा।
    नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आयुक्त आशुतोष पाण्डेय व सभापति नूतन सिंह ठाकुर की विशेष उपस्थिति में आर्टिस्टों को सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, मुकुंद सिंह कंवर, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, पीआईयू पंकज गभेल व धनमोहन रात्रे आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।
    * प्रतिभा संपन्न है हमारे कोरबा के आर्टिस्ट, कलाकार
    इस मौके पर महापौर श्रीमती राजपूत ने आर्टिस्टों को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित रूप से आप सब प्रतिभा संपन्न आर्टिस्ट हैं, आपको निगम से एक प्लेटफार्म मिला और आपने अपनी कला प्रतिभा के दम पर स्थल को सुंदरता प्रदान की, शहर सौदंर्यीकरण में अपना योगदान दिया जिसके लिए मैं आप सबको बधाई देती हूॅं तथा कामना करती हूॅं कि निगम ही नहीं राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी आपकी कला को सम्मान मिले। उन्होने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में हमारा शहर कोरबा देश में 08वें स्थान पर है, किन्तु आप सबके सहयोग से हमें अभी और आगे तक जाना है, उन्होने कहा कि आयुक्त आशुतोष पाण्डेय अत्यंत ऊर्जावान व्यक्ति हैं तथा कोरबा के विकास एवं नित नई उपलब्धियों के लिए सम्पूर्ण समर्पण भावना से कार्य कर रहे हैं, मैं उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करती हूँ, उन्हें भी बधाई व शुभकामनाएं देती हूँ।
    * आर्टिस्टों का प्लेटफार्म है “क्रिएटिव कार्नर”
    इस मौके पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि “क्रिएटिव कार्नर” आर्टिस्टों का प्लेटफार्म है, जो उन्हे अपनी प्रतिभा प्रदर्शन हेतु मंच प्रदान करता है, “क्रिएटिव कार्नर” भी हमारी एक उपलब्धि है, किन्तु यहॉं यह कहना उचित होगा कि उपलब्धि का कोई पैमाना नहीं होता, छोटे से छोटे प्रयासों से हम कुछ बड़ा करने का कार्य करें, हमारे छोटे-छोटे प्रयासों से शहर सुंदर बनें, कोरबा को स्वच्छ सुंदर शहर बनाने के लिए सबका सहयोग प्राप्त करें, यह भी एक उपलब्धि है। उन्होने कहा कि क्रिएटिव कार्नर मिशन के तहत आगे भी निरंतर गतिविधियॉं जारी रहेंगी तथा इसे और अधिक सुनियोजित ढंग से संचालित किया जाएगा, प्रत्येक आर्टिस्ट के लिए पृथक-पृथक गैलरी होंगी, उनमें आर्टिस्टों के कलाकृतियों के साथ आर्टिस्टों का जीवन परिचय व उपलब्धियॉं भी अंकित होगी, नगर निगम ने कोरबा के आर्टिस्टों को एक मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया है, ताकि आर्टिस्ट इस मंच के माध्यम से एक ओर जहॉं अपनी प्रतिभा दिखा सकें, वहीं दूसरी ओर शहर के सौदंर्यीकरण में भी उनकी सहभागिता सुनिश्चित हों।
    * आर्टिस्टों का कार्य सराहनीय
    इस मौके पर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि आप आर्टिस्टों ने जो कार्य किया है, उसका अवलोकन मेरे द्वारा भी किया गया है, निश्चित रूप से आपका यह कार्य अत्यंत सराहनीय है, महापौर श्रीमती राजपूत एवं आयुक्त श्री पाण्डेय ने आपकी प्रतिभा व कला को पहचाना, आपको एक मंच प्रदान किया तथा आपने ब्रश व रंगों के माध्यम से वहॉं पर अपनी कला को बिखेरा, स्थल को सुंदर लुक दिया, इसके लिए आप सबको बहुत-बहुत बधाई देता हूॅं। उन्होने कहा कि महापौर श्रीमती राजपूत व आयुक्त श्री पाण्डेय की युगलबंदी ऊर्जानगरी कोरबा के विकास व सुंदरता को नई दिशा दे रही है, शहर की व्यवस्थाएं सुधर रही है, इसमें कोई संशय नहीं है।
    * शहर को सुंदर बनाने के दायित्व को पूरा कर रहा निगम
    इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि “क्रिएटिव कार्नर” निगम की अनूठी पहल है तथा इसके माध्यम से शहर को अच्छा स्वरूप देने, शहर को सुंदर बनाने का दायित्व निगम पूरा कर रहा है। उन्होने कहा कि निगम अपने मूलभूत कर्तव्यों का सफलता पूर्वक निर्वहन करने के साथ ही लीग से हटकर कुछ अच्छा करने की दिशा में कार्य कर रहा है, जिसके लिए मैं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय को बधाई व शुभकामनाएं देता हूॅ तथा कोरबा के आर्टिस्टों, कलाकारों को उनके द्वारा प्रदत्त किए जा रहे सहयोग के लिए साधुवाद देता हूॅं।
    * कोरबा के हम आर्टिस्ट भी कायम करें गोल्डन वर्ल्ड रिकार्ड
    इस अवसर पर आर्टिस्ट मनीषा अग्रवाल व अंकिता सोनी ने कहा कि क्रिएटिव कार्नर के तहत निगम ने हम कलाकारों को एक मंच प्रदान किया, हमनें उस पर कार्य किया, बेहद अच्छा लगा, जिसके लिए हम निगम को धन्यवाद देते हैं, उन्होने कहा कि अभी हाल ही में निगम के मार्गदर्शन में स्वच्छता शपथ पर हस्ताक्षर कर कोरबा ने जिस तरह से गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है, उसी तर्ज पर हम कोरबा के आर्टिस्ट भी अपनी कला के माध्यम से कुछ ऐसा ही रिकार्ड बनाने की इच्छा रखते हैं, उन्होने बताया कि अहमदाबाद में सब्जियों की रंगोली का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया गया था, हम कोरबा के आर्टिस्ट उसी थीम पर उस रिकार्ड को तोड़कर नया रिकार्ड कोरबा के नाम करना चाहते हैं, जिसके लिए शासन प्रशासन व कोरबा के समस्त नागरिकबंधुओं का पूर्ण सहयोग अपेक्षित है।
    * इन आर्टिस्टों को किया गया सम्मानित
    इस मौके पर आर्टिस्ट ग्रुप आफ कोरबा के प्रतिभावान सदस्यगण कुमकुम गुलहरे, अंकिता सोनी, अनिंदर कौर, सुमन कुमारी, जयकुमार साहू, मनीषा अग्रवाल, प्रशांत कौशिक, गौरी शंकर, कैलाश कुमार, संदीप कुमार आदि आर्टिस्ट कलाकारों को महापौर श्रीमती राजपूत, आयुक्त श्री पाण्डेय व सभापति श्री ठाकुर के द्वारा सम्मानित किया गया, उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृतिचिन्ह प्रदान किए गए।

    20 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिले में “प्रेरणा” हेल्पलाइन की हुई शुरुआत
    Next Article (कोरबा) कोरबा ही नहीं बल्कि प्रदेशभर में स्व. केशवलाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता की सुनाई देती है गूंज : गोपाल मोदी

    Related Posts

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    04/01/2026

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    04/01/2026

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026127 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    * आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल…

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    (कोरबा) जेसीआई कोरबा सेंट्रल लीजेंड्स ने जलाराम बापा मंदिर में किया हनुमान भजन और सुंदरकांड का आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.