कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में पुलिस विभाग और शासकीय कार्यो में कसावट ला व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कई थाना और चौकी प्रभारियों का तबादला किया है।
बताया जा रहा हैं की पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पूर्व में 213 पुलिस जवानों के तबादले के आदेश जारी किये थे। एक बार फिर तबादला आदेश जारी किया है। जिसके अंतर्गत विनोद सिंह को ग्राम श्याँग से रजगामार थाना, लक्ष्मण खुटे को रजगमार से ग्राम श्याँग थाना, राजेश तिवारी को ग्राम उरगा से सीएसईबी चौकी, नवीन पटेल को सिविल लाइन से ग्राम उरगा, भीमसेन यादव को सीएसईबी चौकी से कोतवाली और प्रशि.उपुअ आस्था शर्मा को ग्राम उरगा से सिविल लाइन थाना स्थानांतरित किया गया हैं।
अधिकृत जारी आदेश के अनुसार अलग-अलग थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इस बदलाव का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधों पर नियंत्रण बढ़ाना बताया जा रहा है। कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देते हुए अन्य स्थानों पर भेजा गया है। अचानक हुए इस तबादले से पुलिस विभाग में हलचल देखी जा रही है। वहीं लोगों को उम्मीद है कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी तथा पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।
12अप्रैल / मंथन मित्तल



