Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) मानव सेवा मिशन ने स्थापना दिवस के अवसर पर किये कई जनकल्याणकारी कार्य

    (कोरबा) शिकायत के तीन महीने पश्चात भी नहीं हो पाई जांच शुरू-फूटा गुस्सा

    (कोरबा) 138 हितग्राहियों को मिला अपने घर का अधिकार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मानव सेवा मिशन ने स्थापना दिवस के अवसर पर किये कई जनकल्याणकारी कार्य
    कोरबा

    (कोरबा) मानव सेवा मिशन ने स्थापना दिवस के अवसर पर किये कई जनकल्याणकारी कार्य

    By Vinod Mittal04/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * पशु-पक्षियों से लेकर जरूरतमंद बच्चों तक हर चेहरे पर मुस्कान लाने का संकल्प हुआ साकार
    कोरबा (मंथन) सामाजिक सरोकारों को जीवंत रूप देने वाली संस्था मानव सेवा मिशन ने अपने छठवें स्थापना दिवस को सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता के अद्भुत उदाहरण के रूप में मनाया। इस अवसर पर संस्था द्वारा कई जनकल्याणकारी कार्य किए गए, इससे न केवल जरूरतमंद लोगों के जीवन में राहत आई, बल्कि बेजुबान पशु-पक्षियों के प्रति भी मानवीय संवेदना का परिचय दिया।
    भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए संस्था के सदस्यों ने बालको क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी पात्र (कोटना) वितरित किए। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है, बल्कि जीवों के प्रति दया और सह-अस्तित्व की भावना को भी मजबूत करती है। इसी क्रम में सीएसईबी वेस्ट कॉलोनी स्थित मां सर्वमंगला वनवासी कन्या छात्रावास में अध्ययनरत बालिकाओं के बीच पहुंचकर संस्था ने शिक्षण सामग्री का वितरण किया। साथ ही बालिकाओं के लिए स्नेहपूर्ण वातावरण में रात्रि भोज का आयोजन किया गया और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु नगद राशि भी प्रदान की गई। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मीयता साफ झलक रही थी।
    कार्यक्रम में बालको अग्निशमन विभाग के कर्मचारी ने उपस्थित बच्चों एवं सदस्यों को आग से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बचाव एवं रोकथाम के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी देकर सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। यह जानकारी बच्चों के लिए बेहद उपयोगी साबित हुई। संस्था के सदस्यों ने बालिकाओं को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य हेतु कामना की। बच्चों ने भी संस्था के इस स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
    उल्लेखनीय हैं की मानव सेवा मिशन की नींव कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के कठिन समय में रखी गई थी। उस दौर में संस्था ने लगभग 30 ग्रामो में 2000 राशन पैकेट एवं 50 क्विंटल चावल वितरित कर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई थी। तभी से यह संस्था लगातार सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। पिछले छह वर्षों में संस्था ने पहाड़ी कोरवा एवं अन्य जरूरतमंद परिवारों को राशन, वस्त्र, चप्पल, साड़ियां, छतरियां एवं पौधों का वितरण किया है। साथ ही होली, दीपावली जैसे त्योहारों पर भी जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटने का कार्य निरंतर जारी है।
    मानव सेवा मिशन द्वारा प्रत्येक वर्ष शीतकाल में कंबल वितरण, वृद्धाश्रम एवं चिकित्सालयो में भोजन सेवा, जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना तथा ग्रीष्मकाल में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था जैसे अनेक सेवा कार्य किए जाते हैं। इसके अलावा संस्था विवाह, उपचार एवं अन्य आपात परिस्थितियों में आर्थिक सहायता देकर समाज के कमजोर वर्गों का सहारा बन रही है।
    इस प्रेरणादायक अवसर पर संस्था के सक्रिय सदस्य केशव चन्द्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर, अशोक पटेल, संजय विजयवर्गीय, सत्यम सोनी, दिनेश पृथ्वीकर, योगेश पटेल, कमलेश बोहरपी, राम सहाय पटेल, लिलेश्वर शर्मा, दीप बैनर्जी, शैलेन्द्र जायसवाल, संजू धुर्वे, प्रदीप नायक सहित महिला सदस्य माधुरी चन्द्रा, उमा पटेल, मेघा सोनी, स्मिता पटेल, अल्का पृथ्वीकर, सरिता धीवर, सिमरन विजयवर्गीय, प्रभा पटेल, हेमलता वर्मा, वर्षा बोहरपी, दीप्ति सोनी, सुमन बनर्जी एवं नीलिमा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। छात्रावास की ओर से केयरटेकर एम. जी. बारस्कर एवं अन्य महिला सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल रहीं।

    07 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) शिकायत के तीन महीने पश्चात भी नहीं हो पाई जांच शुरू-फूटा गुस्सा

    Related Posts

    (कोरबा) शिकायत के तीन महीने पश्चात भी नहीं हो पाई जांच शुरू-फूटा गुस्सा

    04/07/2026

    (कोरबा) 138 हितग्राहियों को मिला अपने घर का अधिकार

    04/07/2026

    (कोरबा) वार्ड 43 में भाजपा स्थापना दिवस पर किया गया ध्वजारोहण

    04/07/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026133 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/07/2026

    (कोरबा) मानव सेवा मिशन ने स्थापना दिवस के अवसर पर किये कई जनकल्याणकारी कार्य

    * पशु-पक्षियों से लेकर जरूरतमंद बच्चों तक हर चेहरे पर मुस्कान लाने का संकल्प हुआ…

    (कोरबा) शिकायत के तीन महीने पश्चात भी नहीं हो पाई जांच शुरू-फूटा गुस्सा

    (कोरबा) 138 हितग्राहियों को मिला अपने घर का अधिकार

    (कोरबा) वार्ड 43 में भाजपा स्थापना दिवस पर किया गया ध्वजारोहण

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.