* नई जिम्मेदारिया तय
कोरबा (मंथन) कोरबा जिला पुलिस विभाग में प्रशासनिक कार्यो में कसावट लाने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस बल की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं संतुलित बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर आरक्षकों की पदस्थापना में फेरबदल किया है।
इस आदेश के तहत कुल 213 आरक्षक एवं महिला आरक्षक प्रभावित हुए हैं। जारी आदेश के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी में पदस्थ आरक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह तबादला सूची लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, ताकि कार्य में पारदर्शिता और सक्रियता बनी रहे। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, कार्य क्षमता बढ़ाने और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए लिया गया है। नई पदस्थापना से पुलिस व्यवस्था में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आगामी समय में और भी प्रशासनिक बदलाव संभव हैं, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।
22 मार्च / मंथन मित्तल



