Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से टकराई बाइक-मृत्यु

    (कोरबा) एसईसीएल में उच्चस्तरीय बैठक हुई संपन्न

    (कोरबा) पोस्टमार्टम में देरी होने पर सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को पीटा-आईसीयू में भर्ती

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) निगम की महिला शक्ति ने महिला कालेज के सामने से हटाया अतिक्रमण
    कोरबा

    (कोरबा) निगम की महिला शक्ति ने महिला कालेज के सामने से हटाया अतिक्रमण

    By Vinod Mittal03/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * लगातार प्रयासों के बावजूद मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के सामने से नहीं हट पा रहा था अतिक्रमण
    * निगम की महिला अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
    * हटाया अवैध कब्जा
    कोरबा (मंथन) अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए नगर निगम कोरबा की महिला अधिकारियों, इंजीनियरों ने मोर्चा संभालते हुए मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के सामने सड़क पर काफी समय से किए जा रहे अतिक्रमण को हटाकर स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया, साथ ही अतिक्रमणकारियों को कड़ी हिदायत दी कि वे पुनः अतिक्रमण का प्रयास न करें, अन्यथा अतिक्रमण तो हटेगा ही, साथ ही अन्य वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।
    उल्लेखनीय है कि कोरबा के घंटाघर के समीप स्थित मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के सामने काफी समय से सड़क के किनारे ठेला, गुमठी लगाकार व बांस बल्ली कनात आदि के माध्यम से अतिक्रमण कर कतिपय लोगों द्वारा अवैध रूप से व्यवसाय संचालित किए जा रहे थे। महिला कालेज के सामने सड़क पर व प्रवेशद्वार के अगल-बगल इस प्रकार अवैधानिक रूप से गतिविधियाॅं संचालित करने से कालेज की छात्राओं, प्राध्यापकों को कालेज आने-जाने में काफी असुविधा महसूस होती थी, वहीं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी होता था, इस संबंध में निगम को शिकायतें भी प्राप्त होती थी, निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी होती थी, किन्तु अतिक्रमण पुनः बरकरार हो जाता था। महिला कालेज के सामने हो रहे बार-बार इस प्रकार के अतिक्रमण के विरूद्ध आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर नगर निगम कोरबा की महिला अधिकारियों, इंजीनियरों ने आज खुद मोर्चा संभाला तथा जोन कमिश्नर पवन वर्मा की उपस्थिति में जोन की महिला अधिकारी रूचि साहू, किरण साहू एवं अंजुलता तिग्गा की अगुवाई में निगम के अतिक्रमण दस्ते ने कार्यवाही करते हुए स्थल को अतिकमण से मुक्त करा दिया।
    महापौर, कलेक्टर एवं आयुक्त ने निर्देशानुसार स्कूल, कालेज व शैक्षणिक संस्थान के समीप के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करना है, अगर कोई व्यापारी बिक्री करते हुए पाया जाता है तो उसके ऊपर कोटपा लागू की जाएगी।
    * स्कूल कालेज के समीप ऐसी गतिविधिया कतई स्वीकार्य नहीं
    नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने इस संबंध में कड़ा रूख अख्तियार करते हुए निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निगम क्षेत्रांतर्गत स्थित स्कूलों, कालेजों को समीप इस प्रकार की गतिविधियाॅं व अतिक्रमण कर व्यवसाय का संचालन करना कतई स्वीकार्य नहीं होगा।
    उल्लेखनीय है कि स्कूल, कालेज के समीप अवैध रूप से ठेला गुमठी लगाकर कतिपय लोगों व्यवसाय किया जाता है, इन ठेला, गुमठियों में तम्बाकू उत्पाद, गुटका, पान, सिगरेट आदि का विक्रय भी संभावित रहता है, साथ ही ये अवैध गुमठी, ठेले असामाजिक तत्वों के जमावडे़ का अड्डा भी बनते है, जिसके कारण स्कूल, कालेज की छात्र-छात्राओं को कालेज आने जाने में अनावश्यक असुविधा होती है व अन्य असामाजिक घटनाओं की संभावना भी बनी रहती है। इसके मद्देनजर आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों, जोन कमिश्नरों व फील्ड स्टाफ को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इस पर कड़ी नजर रखें तथा यह सुनिश्चित कराए कि स्कूल, कालेज के समीप इस प्रकार की गतिविधियाॅं संचालित न हो तथा अवैध गुमठी ठेले आदि न लगे।

    12 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान के विरोध में भाजपा आदिवासी मोर्चा का उग्र प्रदर्शन
    Next Article (कोरबा) निगम के बकायादार की प्राॅपटी को किया गया सील

    Related Posts

    (कोरबा) त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से टकराई बाइक-मृत्यु

    04/04/2026

    (कोरबा) एसईसीएल में उच्चस्तरीय बैठक हुई संपन्न

    04/04/2026

    (कोरबा) पोस्टमार्टम में देरी होने पर सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को पीटा-आईसीयू में भर्ती

    04/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026133 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/04/2026

    (कोरबा) त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से टकराई बाइक-मृत्यु

    * दुसरा गंभीर घायल * हादसे के बाद घटना स्थल से भागे जवान कोरबा (मंथन)…

    (कोरबा) एसईसीएल में उच्चस्तरीय बैठक हुई संपन्न

    (कोरबा) पोस्टमार्टम में देरी होने पर सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को पीटा-आईसीयू में भर्ती

    (कोरबा) माइनिंग ऑपरेशंस और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा करने छत्तीसगढ़ पहुँचे कोल इंडिया चेयरमैन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.