Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ग्राम पंचायत जल्के में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की महापंचायत
    कोरबा

    (कोरबा) ग्राम पंचायत जल्के में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की महापंचायत

    By Vinod Mittal02/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * प्रस्तावित कोल खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने भरी हुंकार
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के पसान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जल्के में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक एवं तुलेश्वर सिंह मरकाम के निर्देश तथा जिला पंचायत सदस्य एवं जिलाध्यक्ष विदवान सिंह मरकाम के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। महापंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर क्षेत्रीय समस्याओं और प्रस्तावित कोल खनन परियोजना पर खुलकर अपनी बात रखी।
    बैठक के दौरान संभावित खनन कार्य को लेकर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। उपस्थित जनसमुदाय ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर उनकी जमीन और जल-जंगल को नुकसान पहुंचाने वाली परियोजना स्वीकार नहीं की जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि खनन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया तो वे विरोध प्रदर्शन से लेकर अनिश्चितकालीन धरना तक का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे। उल्लेखनीय है कि ग्राम जल्के के समीप स्थित बीजाड़ांड़ क्षेत्र में प्रस्तावित रूंगटा कोल ब्लॉक आवंटन के विरोध में ग्रामीण पिछले एक माह से अधिक समय से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। महापंचायत में उपस्थित लोगों ने इस आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र के ग्रामीण एकजुट हैं और किसी भी सूरत में कोल कंपनी को कार्य प्रारंभ नहीं करने दिया जाएगा।
    महापंचायत में गोंगपा युवा मोर्चा जिला संगठन मंत्री विनोद कुमार आरमो, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश पोया, मनोज कुमार मरावी, भुवनपाल सिंह पेन्द्रो, धरमपाल सिंह मरकाम, शिवकुमार श्याम, मंगल सिंह ओलाड़ी, सुखनंदन सिंह पुहुप, नरेंद्र राज, रामभरोष आयम, बुधराम मसराम, गणेश उईके, रघुनाथ मसराम, कौशिक पुलस्त, विजय पुहुप, राहुल कुरूम, शंकर ओलाड़ी, संतोष मसराम, रामप्रसाद पंडो, परमेश्वरी पंडो, दिलकुंवर पंडो, राजेन्द्र कमरो सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। महापंचायत के माध्यम से ग्रामीणों ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि क्षेत्र में खनन को लेकर विरोध अब व्यापक जनआंदोलन का रूप ले सकता है।

    25 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) महिलाओं, किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण का बजट : भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी
    Next Article (कोरबा) 6 राज्य, 15 कवि सम्मेलन में धूम मचाएंगे कवि हीरामणी वैष्णव

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    04/01/2026

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    04/01/2026

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026131 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.