Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) स्व. मेहता की पत्रकारिता आज भी समाज के लिए उदाहरण : सांसद श्रीमती महंत
    कोरबा

    (कोरबा) स्व. मेहता की पत्रकारिता आज भी समाज के लिए उदाहरण : सांसद श्रीमती महंत

    By Vinod Mittal02/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बालको, कलेक्टर11, अधिवक्ता11 और शिक्षा विभाग की टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
    कोरबा (मंथन) कोरबा प्रेस क्लब द्वारा घंटाघर मैदान में आयोजित स्व. केशवलाल मेहता क्रिकेट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 में बतौर मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
    सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि प्रेस क्लब कोरबा द्वारा स्व. केशव लाल मेहता की स्मृति में 22वें वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इतने लंबे वर्षों तक कोई किसी को याद करे यह बहुत बड़ी बात है। वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मेहता की तरह बाबूजी स्वर्गीय बिसाहू दास महंत आज भी सबके दिलों में है। स्वर्गीय मेहता स्वतंत्र लेखनी के धनी थे। उनकी पत्रकारिता आज भी समाज के लिए उदाहरण है। उन्होंने समाज के लिए अच्छा किया है, इसलिए उन्हें आज भी याद किया जा रहा है। श्रीमती महंत ने कहा कि खेल में हारना जीतना तो लगा रहता है। खेल हमें एकता और प्रेम सिखाती है। खिलाड़ी सोचे कि अभी नहीं जीते तो अगली बार जीत जाएंगे। कभी खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए। जीवन में हर तरह की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़नी चाहिए।
    श्रीमती महंत ने आगे कहा कि स्व. केशवलाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता में रनरअप की ट्रॉफी बाबूजी स्व. बिसाहू दास महंत की स्मृति में प्रदान करने की घोषणा डॉ. महंत ने की है। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीता है वह अमर हो जाता है। ठीक इसी तरह की जिंदगी वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मेहता और हमारे बाबूजी ने जी है। प्रतियोगिता में पहला मुकाबला एनटीपीसी और बालको के बीच खेला गया। एनटीपीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट होकर 85 रन बनाए। बालको ने लक्ष्य का पीछा 7.1ओवर चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। बालको की टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीतकर से फाइनल में जगह बना ली। बालको के मंजय सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। दूसरा मुकाबला अधिवक्ता 11 और कमिश्नर 11 के बीच खेला गया। अधिवक्ता 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमिश्नर 11 की टीम 4 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। इस तरह अधिवक्ता 11 ने 13 रन से मुकाबला जीत कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। अधिवक्ता 11 के भोला सोनी मैन ऑफ द मैच रहे।
    विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश परसाई, कांग्रेस नेत्री उषा तिवारी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान सहित वरिष्ठ पत्रकार गेंद लाल शुक्ला, कमलेश यादव, विजय क्षेत्रपाल, नरेंद्र मेहता, सुरेंद्र गुप्ता मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से स्वर्गीय श्री मेहता की पुत्री मुंबई निवासी इंदु सिंघवी, दामाद पंकज विशिष्ट भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर प्रेस क्लब पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, सहित पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
    स्वर्गीय केशवालाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का निर्णय हो चुका है। जिनके बीच फाइनल में पहुंचने भिड़ंत होगी। पहले सेमीफाइनल मैच कलेक्टर 11 बनाम बालको 11 और दूसरा सेमीफाइनल शिक्षा विभाग बनाम अधिवक्ता 11 की टीम के बीच खेला जाएगा। सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

    22 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एंजेल सिंह सिविल जज हेतु चयनित
    Next Article (कोरबा) कटघोरा न्यू बस स्टैंड से शुरू हुआ सफाई अभियान

    Related Posts

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    04/01/2026

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    04/01/2026

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026131 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    * आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल…

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    (कोरबा) जेसीआई कोरबा सेंट्रल लीजेंड्स ने जलाराम बापा मंदिर में किया हनुमान भजन और सुंदरकांड का आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.