Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»कोरबा) कुसमुंडा एटक के अध्यक्ष ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
    कोरबा

    कोरबा) कुसमुंडा एटक के अध्यक्ष ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

    By Vinod Mittal02/18/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कुछ दिन पूर्व भी दीपका में 23 पदाधिकारियों ने दिया था इस्तीफा
    कोरबा (मंथन) कोरबा-एसईसीएल कुसमुण्डा मजदूर आंदोलन से एटक यूनियन के क्षेत्रीय सचिव ने किनारा कर लिया हैं। उन्होंने एक अधिकृत रूप से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में दो माह पूर्व खदान मे कार्यरत कामगारों को हो रही जटिल समस्याओं को गंभीरता से लेते हुये 05 बिंदुओं पर एटक, एचएमएस एवं इंटक यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से आंदोलन किया गया था, उक्त आंदोलन को संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक), एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बी.एल. महंत (राजवीर) ने पूर्ण रूप से समर्थन दिया था। वहीं दूसरी तरफ एटक कुसमुण्डा के क्षेत्रीय सचिव अजीत कुमार सिंह ने एसईसीएल प्रबंधन को पत्र लिखकर आंदोलन के लिये दिये गये नोटिस/क्षेत्रीय अध्यक्ष के हस्ताक्षर को शून्य घोषित करते हुये आंदोलन से किनारा कर लिया था, बावजूद इसके बी.एल. महंत (राजवीर) उक्त आंदोलन मे शामिल हुये थे, तब से संगठन मे उठा-पटक शुरू हो गया था। उक्त बात से आहत होकर संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बी.एल. महंत (राजवीर) ने एसकेएमएस के केंद्रीय महामंत्री अजय विश्वकर्मा को बीते दिनों पत्र प्रेषित कर अपने केंद्रीय सचिव एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष पद तथा संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) के प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है।
    बी.एल. महंत ने दिए गए त्याग पत्र मे उल्लेख किया है कि संगठन मे पिछले 01 वर्ष से क्षेत्रीय सचिव द्वारा मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है, संगठन मे मनमर्जी पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों का फेरबदल करना, यूनियन के बैंक खाते मे क्षेत्रीय अध्यक्ष का नाम न जुड़वाना, मजदूरों की वाजिब हक की लड़ाई पर चुप्पी साध लेना इत्यादि की मौखिक एवं लिखित रूप से एटक एसईसीएल के केंद्रीय महामंत्री को दी गई, परंतु ऐसा प्रतीत होता है कि क्षेत्र संगठन की कोई भी चिंता केंद्रीय महामंत्री को नही है, सामने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी 04 लेबर कोड है, और कुसमुण्डा क्षेत्र मे हम मजदूरों की वाज़िब हक की लड़ाई नही लड़ पा रहे हैं, ऐसे मे मजदूर एटक का साथ छोड़ देंगे, क्षेत्रीय अध्यक्ष होने के नाते मजदूरों के प्रति जवाब देही है, परंतु क्षेत्रीय सचिव के मनमाने रवैये से संगठन मे रहकर मजदूरों के कुछ भी नही कर पा रहे हैं, केंद्रीय महामंत्री द्वारा संगठन की बिगड़ी दशा को सुधार की दिशा मे आज पर्यन्त कोई भी कदम नही उठाया गया, जिससे आहत होकर एसकेएमएस (एटक) के समस्त पदों एवं संगठन की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

    17 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल
    Next Article (कोरबा) जिला बास्केटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी गठित

    Related Posts

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    03/30/2026

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    03/30/2026

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    03/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/202678 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/30/2026

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    * 100 बच्चों को मिली सहायता कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में संचालित सेवा कार्यो में…

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    कोरबा) झोराघाट पिकनिक स्पॉट मार्ग पर पलटा बेकाबू ट्रैक्टर-बाल-बाल बचे लोग

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.