कोरबा (मंथन) जेसीआई कोरबा सेंट्रल लीजेंड जेसीस द्वारा स्थानीय श्री जलाराम बापा मंदिर में एक भव्य पारिवारिक और भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कोरबा अंचल में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री हनुमान के भजनों और संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसमें जेसीआई के सदस्य सपरिवार शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों की जमकर सराहना की और मंदिर की नई समिति को उनके प्रयासों के लिए बधाई प्रेषित की।
कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी रोहित शाह ने सभी जेसीस सदस्यों को सपरिवार आमंत्रित किया था, इस पहल की सभी ने सराहना की।
आयोजन को सफल बनाने में पीयूष भाई राठौड़, कल्पेश भाई राठौड़, संजय भाई चौहान, त्रिभुवन भाई चौहान और भरतभाई मकवाना का विशेष सहयोग रहा। लीजेंड जेसीस ने कार्यक्रम की अनुमति प्रदान करने के लिए श्री जलाराम समिति का आभार व्यक्त किया। इस भक्तिमय संगीत संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और सभी ने धर्म लाभ लेते हुए आयोजन का आनंद लिया।
01 अप्रैल / मंथन मित्तल



