Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बर्दाश्त नहीं की जाएगी निजी विद्यालयो की मनमानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में चलाया गया अवैध मादक द्रव्य पदार्थ हेतु सघन जांच अभियान

    (कोरबा) कोसाबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत रेशम बाड़ी पर अवैध कब्जा की शिकायत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में चलाया गया अवैध मादक द्रव्य पदार्थ हेतु सघन जांच अभियान
    कोरबा

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में चलाया गया अवैध मादक द्रव्य पदार्थ हेतु सघन जांच अभियान

    By Vinod Mittal04/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी की मौजूदगी के नेतृत्व में की गयी कार्यवाही
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार पर लगाम कसने के उद्देश्य से ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने किया।
    शाम के व्यस्त समय में चलाए गए इस सघन जांच अभियान अंतर्गत पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर सघन जांच की। विशेष रूप से उन वाहनों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनमें अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के परिवहन की आशंका थी। पुलिस ने वाहनों की डिक्की, बैग और अन्य हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली।
    उक्त जांच के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मौके पर ही वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद जवानों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि जिले में अवैध मादक द्रव्य पदार्थ की बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सघन जांच आगे भी जारी रहेगी ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। नगर पुलिस अधीक्षकप्रतीक चतुर्वेदी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही जिले में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
    इस कार्रवाई के चलते ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल और सख्ती का माहौल देखा गया। पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    11 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कोसाबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत रेशम बाड़ी पर अवैध कब्जा की शिकायत
    Next Article (कोरबा) बर्दाश्त नहीं की जाएगी निजी विद्यालयो की मनमानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    Related Posts

    (कोरबा) बर्दाश्त नहीं की जाएगी निजी विद्यालयो की मनमानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    04/11/2026

    (कोरबा) कोसाबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत रेशम बाड़ी पर अवैध कब्जा की शिकायत

    04/11/2026

    (कोरबा) दर्री जोन के सौंदर्यीकरण को लेकर आयुक्त आशुतोष पांडेय ने किया आकास्मिक दौरा

    04/11/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026134 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202640 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202634 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/11/2026

    (कोरबा) बर्दाश्त नहीं की जाएगी निजी विद्यालयो की मनमानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    कोरबा ( मंथन) छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निजी विद्यालयो द्वारा की…

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में चलाया गया अवैध मादक द्रव्य पदार्थ हेतु सघन जांच अभियान

    (कोरबा) कोसाबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत रेशम बाड़ी पर अवैध कब्जा की शिकायत

    (कोरबा) दर्री जोन के सौंदर्यीकरण को लेकर आयुक्त आशुतोष पांडेय ने किया आकास्मिक दौरा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.