Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) एसी कॉपर वायर के कथित चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश-तीन कथित आरोपी गिरफ्तार

    (कोरबा) प्रतीष्ठित व्यवसायी कैलाश जनरल स्टोर के संचालक द्वारका प्रसाद अग्रवाल का निधन

    (कोरबा) जिले में गहराया रसोई गैस का संकट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सीमेकॉन-2026 के प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप एवं वैज्ञानिक सत्र का शुभारंभ
    कोरबा

    (कोरबा) सीमेकॉन-2026 के प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप एवं वैज्ञानिक सत्र का शुभारंभ

    By Vinod Mittal03/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में एसईसीएल की मेजबानी में आयोजित की जा रही कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस सीमेकॉन-2026 के अंतर्गत प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप एवं वैज्ञानिक सत्र का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन), एसईसीएल द्वारा किया गया।
    अपने संबोधन में श्री बिरंची दास ने कहा कि “हेल्दी माइन्स” केवल एक थीम नहीं, बल्कि आने वाले समय की चुनौतियों का सामना करने की हमारी सामूहिक तैयारी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भविष्य में एक स्वस्थ, सक्षम और सजग कार्यबल ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति होगी। इसलिए व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाना, खदान क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों की नियमित स्वास्थ्य जाँच, समयबद्ध निदान तथा उन्नत चिकित्सा पद्धतियों का प्रभावी उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों की बढ़ती भूमिका पर भी बात की।
    इस अवसर पर डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा, चिकित्सा सेवा प्रमुख, एसईसीएल, डॉ. कल्याण सरकार, चिकित्सा सेवा प्रमुख, सोहागपुर क्षेत्र तथा डॉ. अरिहंत जैन, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आईवीएचसी (इंदिरा विहार), एसईसीएल, एवं विभिन्न अनुषंगी कंपनियों एवं देश के बड़े अस्पतालों से आए सहित चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम के प्रथम वैज्ञानिक सत्र में ऑक्यूपेशनल हेल्थ पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें स्पाइरोमेट्री, चेस्ट एक्स-रे, ILO रेडियोग्राफ्स एवं न्यूमोकोनियोसिस तथा IME एवं PME से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इन विषयों के माध्यम से खदान क्षेत्रों में प्रचलित श्वसन संबंधी रोगों की पहचान, रोकथाम एवं प्रभावी प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया।
    द्वितीय वैज्ञानिक सत्र में इस्केमिक हृदय रोग में ईसीजी की भूमिका पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें हृदय रोगों के शीघ्र निदान एवं उपचार में ईसीजी की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। प्रस्तुतियों के दौरान व्यावहारिक उदाहरणों एवं केस-आधारित चर्चा के माध्यम से चिकित्सकों को उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
    दोपहर बाद आयोजित डीएनबी सत्र में युवा चिकित्सकों द्वारा जटिल चिकित्सीय विषयों पर केस प्रस्तुतियाँ दी गईं। इनमें कोयला खनिक में हेमोप्टाइसिस के कारणों की समीक्षा, युवा वयस्कों में हाइपरट्रॉफिक ऑब्स्ट्रक्टिव कार्डियोमायोपैथी तथा हाइपरऑस्मोलर हाइपरग्लाइसेमिक नॉन-कीटोटिक अवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। सत्र में निर्णायक मंडल द्वारा प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया गया।
    सीमेकॉन 2026 में कोल इंडिया एवं उसकी सहायक कंपनियों सहित विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के 250 से अधिक चिकित्सक भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का प्रथम दिन ज्ञानवर्धक चर्चाओं एवं सार्थक विमर्श के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने आगामी सत्रों के लिए एक सशक्त आधार प्रदान किया।

    01 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्राम जपेली में झरिहार दास साहेब के समाधि स्थल पर किया गया छत निर्माण का भूमिपूजन
    Next Article (कोरबा) कनबेरी श्री गौधाम सड़क निर्माण का भूमिपूजन 2 मार्च को

    Related Posts

    (कोरबा) एसी कॉपर वायर के कथित चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश-तीन कथित आरोपी गिरफ्तार

    04/05/2026

    (कोरबा) प्रतीष्ठित व्यवसायी कैलाश जनरल स्टोर के संचालक द्वारका प्रसाद अग्रवाल का निधन

    04/05/2026

    (कोरबा) जिले में गहराया रसोई गैस का संकट

    04/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026133 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/05/2026

    (कोरबा) एसी कॉपर वायर के कथित चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश-तीन कथित आरोपी गिरफ्तार

    कोरबा (मंथन) कोरबा शहर में दुकानों और प्रतिष्ठानों से लगातार हो रही एसी के कॉपर…

    (कोरबा) प्रतीष्ठित व्यवसायी कैलाश जनरल स्टोर के संचालक द्वारका प्रसाद अग्रवाल का निधन

    (कोरबा) जिले में गहराया रसोई गैस का संकट

    (कोरबा) जिले में मनरेगा के तहत “नवा तरिया आय के जरिया” अभियान शुरू

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.