Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) बेवफाई के शक में पति ने पत्नी, मां और बहन पर किया जानलेवा हमला-गंभीर घायल
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) बेवफाई के शक में पति ने पत्नी, मां और बहन पर किया जानलेवा हमला-गंभीर घायल

    By Vinod Mittal02/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी, मां और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। कथित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
    जानकारी के अनुसार पति ने कथित रूप से अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के समय घर में उपस्थित परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव के लिए आगे आए। मां और बहन ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन उसने उन पर भी हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी तत्काल मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने साहस दिखाते हुए घर में प्रवेश किया और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। गंभीर रूप से घायल पत्नीको जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मां और बहन को भी चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है।
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रारंभिक जांच शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया घटना का कारण दंपत्ति का आपसी विवाद प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कथित आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में उसे विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में धारदार हथियार का उपयोग होने के कारण गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

    4 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष से मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज
    Next Article (कोरबा) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की अंचल में निकलेगी भव्य बारात

    Related Posts

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    04/01/2026

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    04/01/2026

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026127 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    * आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल…

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    (कोरबा) जेसीआई कोरबा सेंट्रल लीजेंड्स ने जलाराम बापा मंदिर में किया हनुमान भजन और सुंदरकांड का आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.