* होटल में रसोईया का करता था काम
कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल में रसोईया का कार्य करने वाले एक अधेड़ की फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली हैं। पाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पोड़ी और नानपुलाली के मध्य दोपहर एक खेत में पेड़ के डंगाल में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची।
मृतक की पहचान रामू कश्यप उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी टावर मोहल्ला पाली के रूप में की गयी, जो स्थानीय होटल, ढाबा आदि में मिस्त्री (रसोइया) का कार्य करता था। शव को फांसी के फंदे से उतार कर पंचनामा, पोस्टमार्टम आदि वैधानिक कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।
07 मार्च / मंथन मित्तल



