Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जेईई मेंस सेशन-2 अंतर्गत गणित के सवाल रहे उलझाने वाले रहे

    (कोरबा) कक्षा 3 से 8 तक के छात्र अब करेंगे एआई व सीटी की पढ़ाई

    (कोरबा) प्रश्न पत्रों के पैकेट में लगेगा वन टाइम लॉक सिस्टम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) हसदेव सडक पुल मार्ग हुआ अत्यंत जर्जर-दुर्घटना की आशंका
    कोरबा

    (कोरबा) हसदेव सडक पुल मार्ग हुआ अत्यंत जर्जर-दुर्घटना की आशंका

    By Vinod Mittal04/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * गुबार के बीच आवागमन करने मजबूर है राहगीर
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में यातायात का दबाव बढऩे के कारण चुनौतियां ज्यादा हैं। इससे जनता और यातायात विभाग दोनों त्रस्त हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए 12 करोड़ की राशि से बांयी तट नहर पर समानान्तर पुल की योजना बनायी गई है। इन सबके बीच कुसमुंडा मार्ग पर हसदेव सडक पुल की रोड जर्जर हो गई है। गुबार के बीच राहगीरों को आवागमन करने जरूरत और मजबूरी दोनों हैं।
    जानकारी के अनुसार हर रोज हजारों की संख्या में यहां से वाहन दौड़ रहे हैं और इनसे कई गुना अधिक संख्या में नागरिक आवागमन करते हैं। उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं है कि रोड की स्थिति क्या है और ऐसा किस कारण से हुआ है। सर्वमंगला रोड से मुख्य तिराहे तक 800 मीटर के हिस्से में पुरी सडक़ जर्जर हो गई है। हसदेव सडक़ सेतु में कई जगह कांक्रीट पेनल के दोनों तरफ बड़े-बड़े गेप आ गए हैं। इसके अलावा पुल और सडक़ का बहुत सारा हिस्सा गड्ढों में है।
    चूंकि इन्हीं पर से होकर हर रोज मालवाहको सहित पब्लिक ट्रांसपोर्ट और लोगों की निजी गाडिय़ों का आना जाना हो रहा है, इसलिए सडक़ पर दबाव जस का तस बना हुआ है। इस वजह से सडक़ और पुल के गड्ढे लगातार अपना आकार बढ़ा रहे हैं। वाहनों के चलने से उडऩे वाला कोयला और धूल का गुबार इस पूरे रास्ते में अजीब स्थिति पैदा करता है। मुंह ढककर चलने पर भी ज सामान्य को कई प्रकार की दिक्कतें हो रही है। ऊपर से इस बात का खतरा बना रहता है कि प्रतिस्पर्धा के दौर में पता नहीं क्या हो जाए।
    क्वांर नवरात्र पर्व के पहले से ही हसदेव सडक़ पुल जर्जर दशा में रहा। उम्मीद थी कि जल्द ही सुधार कार्य होगा और लोगों को राहत मिलेगी। चैत्र नवरात्र भी इस दौर में गुजर गया। अब सडक़ की दशा जस की तस है। लोग जान जोखिम में डालकर आना जाना कर रहे हैं। एक तरफ जिला खनिज न्यास से शहर की कुछ सडक़ों का ठीक कराने का काम किया गया है। लेकिन हसदेव सडक़ पुल की दशा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं।

    06 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) गर्मी की परवाह किये बिना यातायात विभाग के जवान निभा रहे अपना कर्तव्य
    Next Article (कोरबा) आजाद नगर क्षेत्र से लगभग 10 लाख के आभूषण व डेढ़ लाख नगदी चोरी-जांच जारी

    Related Posts

    (कोरबा) जेईई मेंस सेशन-2 अंतर्गत गणित के सवाल रहे उलझाने वाले रहे

    04/06/2026

    (कोरबा) कक्षा 3 से 8 तक के छात्र अब करेंगे एआई व सीटी की पढ़ाई

    04/06/2026

    (कोरबा) प्रश्न पत्रों के पैकेट में लगेगा वन टाइम लॉक सिस्टम

    04/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026133 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/06/2026

    (कोरबा) जेईई मेंस सेशन-2 अंतर्गत गणित के सवाल रहे उलझाने वाले रहे

    * भौतिकी में समझ परखने वाले आए सवाल कोरबा (मंथन) जेईई मेन 2026 सेशन-2 की…

    (कोरबा) कक्षा 3 से 8 तक के छात्र अब करेंगे एआई व सीटी की पढ़ाई

    (कोरबा) प्रश्न पत्रों के पैकेट में लगेगा वन टाइम लॉक सिस्टम

    (कोरबा) 12 से ज्यादा ग्राम में बनी हुई हैं लो वोल्टेज की समस्या

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.