Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) पाली महोत्सव-2026 का हुआ भव्य समापन- दिखा संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम
    कोरबा

    (कोरबा) पाली महोत्सव-2026 का हुआ भव्य समापन- दिखा संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम

    By Vinod Mittal02/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * दर्शकों के सामने दिखी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा
    * भक्ति और संगीत का अद्भुत समागम
    * छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड सितारों ने रचा रंगारंग मंच, मंत्रमुग्ध करने वाली दी प्रस्तुतियाँ
    * बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका कनिका कपूर ने महोत्सव में छेड़ी सुरों की महफिल
    * अनुज शर्मा ने मोहा दर्शकों का मन
    * छालीवुड के सुपरस्टार दीपक साहू ने मंच पर बिखेरी छालीवुड की चमक
    * स्थानीय कलाकारों ने भी बिखेरी सांस्कृतिक छटा
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत पाली महोत्सव का समापन समारोह रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, भक्ति और संगीत का अद्भुत समागम दर्शकों के सामने बिखरा।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार अनुज शर्मा और दीपक साहू ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों को प्रभावित किया। साथ ही बॉलीवुड की गायिका कनिका कपूर ने अपनी लोकप्रिय धुनों से समारोह को और भी यादगार बना दिया। समापन अवसर पर स्थानीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने महोत्सव को जीवंतता और उत्साह से भर दिया। उपस्थित सभी दर्शक इस सांस्कृतिक का हिस्सा बनकर आनंदित हुए और इस महोत्सव की यादें हमेशा के लिए संजो ली।
    * अनुज शर्मा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति
    छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार अनुज शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीतों से करते हुए उन्होंने “राम सिया राम” और “आरुग दिया ला जलाए” जैसे गीतों के माध्यम से देवी-देवताओं की आराधना प्रस्तुत की। श्री शर्मा ने अपने सुपरहिट छत्तीसगढ़ी फिल्मों “छुइंया भुइयां” और “झन भूलो मां बाप ला” के चर्चित गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को ताल से ताल मिलाकर झूमने को मजबूर कर दिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में स्थानीय संस्कृति और परंपरा का सुंदर मिश्रण पेश किया, जिससे हर कोई झूम उठे। उन्होंने हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति ने भी माहौल को और जीवंत बना दिया।
    छालीवुड के सुपरस्टार दीपक साहू ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को आकर्षित किया। उन्होंने मोहिनी खवा के जिया ला चुराए रे,…और अपने छत्तीसगढ़ी फिल्मो की लोकप्रिय गीतों पर अपने ऊर्जावान और तालमेलपूर्ण नृत्य से महोत्सव के रंग को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। दीपक साहू की प्रस्तुति केवल नृत्य तक सीमित नहीं रही,उन्होंने अपनी हाव-भाव और स्टेज प्रजेंस से दर्शकों को पूरी तरह मोहक भाव से प्रभावित कर दिया। उनके हर कदम और हर मूवमेंट में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा झलक रही थी, जिसने समारोह के आनंद और उत्साह को दोगुना कर दिया। दर्शक उनके साथ तालियों और उत्साह से झूमते रहे, और इस प्रस्तुति ने महोत्सव की यादों को और भी सजीव बना दिया।
    पाली महोत्सव के समापन समारोह में बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका कनिका कपूर ने अपनी शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति देकर मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। कनिका कपूर ने काला चश्मा, चंद दी कुड़ी, “नखरा तीखी तलवार वरगा”, “ब्राउन मुंडे” जैसे अनेक हिट गीतों को अपनी सुरीली आवाज और शानदार स्टेज प्रेजेंस के साथ पेश किया। उनके सुर और ताल ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और महोत्सव का माहौल ऊर्जावान और रोमांचक बना दिया। उनकी प्रस्तुति ने पाली महोत्सव के समापन को एक भव्य और मनोरंजक अनुभव में बदल दिया। दर्शक उनकी मधुर आवाज और आकर्षक प्रस्तुति का लुत्फ उठाते हुए अंत तक मुग्ध बने रहे।
    पाली महोत्सव 2026 के समापन अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल छू लिया। सोनू भाठिया एंड ग्रुप ने जसगीत की प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत किया, चिराग शुक्ला एंड बैंड ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। स्थानीय कलाकार थिरमन दास ने छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना के साथ अपने कार्यक्रम की भव्य शुरुआत की। धारा सोनवानी ने छत्तीसगढ़ की भाजी और भोजन संस्कृति को सुंदर गीतों के माध्यम से प्रस्तुत कर समापन समारोह में रौनक बढ़ा दी। साथ ही सूफी गायक राहुल ठाकुर बैंड, रायपुर ने सूफी संगीत से दर्शकों को बांधे रखा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की विविधता में ज्योति बोहिदार वैष्णव की कत्थक नृत्य और स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ भी शामिल रहीं, जिन्होंने महोत्सव के रंग को और भी उत्सवमय बना दिया।
    * सितार की मधुर धुनों से प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने बांधा समां
    महोत्सव में इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति एवं देश की प्रख्यात सितार वादक प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. शर्मा ने राग सरस्वती की स्वर लहरियों से समारोह शास्त्रीय संगीत के मधुर वातावरण से गुंजायमान हो उठा। श्रोताओं ने प्रस्तुति का रसपान करते हुए तालियों की गडड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
    * विख्यात संतूर वादक डॉ. विपुल राय ने महोत्सव में बिखेरी मधुरता
    देश के विख्यात संतूर वादक डॉ. विपुल राय ने अपनी मधुर और मनमोहक धुनों से पूरे पंडाल को गूंजायमान कर दिया। उनके संतूर की मधुर धुनों ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया और सभी दर्शक मोहित होकर संगीत का आनंद लेते रहे।
    सभी कलाकारों ने पाली महोत्सव में आमंत्रण और भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया तथा पालीवासियों के स्नेह, प्रेम और उत्साहपूर्ण समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद देते हुए इसे अपने लिए अविस्मरणीय अनुभव बताया।

    17 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) परीक्षा के दौर में लाउड स्पीकर के शोर से परेशान हो रहे विद्यार्थी
    Next Article (कोरबा) शिक्षा विभाग द्वारा पीएम श्री सेजेस कार्यक्रम बालको में हुआ संपन्न

    Related Posts

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    04/01/2026

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    04/01/2026

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026127 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    * आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल…

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    (कोरबा) जेसीआई कोरबा सेंट्रल लीजेंड्स ने जलाराम बापा मंदिर में किया हनुमान भजन और सुंदरकांड का आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.