कोरबा (मंथन) भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) कोरबा, एमजेएम अस्पताल एवं शेल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में स्व. श्री कन्हैयालाल गंगवाल की स्मृति में निःशुल्क आर्थोपेडिक परामर्श एवं निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर 21 फरवरी शनिवार को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एमजेएम अस्पताल, नया बस स्टैंड, विशाल मेगा मार्ट के सामने, टी.पी. नगर कोरबा में आयोजित होगा। उक्त शिविर में शेल्बी अस्पताल अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. धीरन मांकड़ एवं आर्थोपेडिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. परेश गमारा मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देंगे।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने अपील की है। इच्छुक मरीजों से अग्रिम पंजीयन कराने तथा अपने पूर्व चिकित्सा परीक्षण संबंधी रिपोर्ट साथ लाने का अनुरोध किया गया है।
पंजीयन हेतु डॉ. प्रिंस जैन 94791-18941, पारस जैन 93298-72807, गौतम जैन 79998-78155, श्रीपाल जैन 70004-87385, नरेश जैन 94255-40167, नितेश जैन 97551-42500, महावीर जैन 98271-03069, संतोष जैन 94241-44888, संपर्क किया जा सकता हैं। भारतीय जैन संगठन से योगेश जैन एवं पारस जैन ने नागरिकों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने का आग्रह किया है।
13 फरवरी / मंथन मित्तल



