कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत केंदई नेशनल हाईवे पर झरना मोड़ के पास अर्धरात्रि लगभग 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। तत्काल मोरगा चौकी पुलिस और 112 नंबर पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा गया।
* घायलों को भेजा गया पोड़ी स्वास्थ्य केंद्र
पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए ग्राम पोड़ी-उपरोड़ा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
13 फरवरी / मंथन मित्तल



