Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोरबा पॉवर लिमिटेड के विस्तार से लगभग साढ़े पांच हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
    कोरबा

    (कोरबा) कोरबा पॉवर लिमिटेड के विस्तार से लगभग साढ़े पांच हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    By Vinod Mittal02/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * अर्थव्यवस्था होगी मजबूत
    * तीसरे चरण के तहत 1600 मेगावाट (MW) क्षमता वाली इकाइयां स्थापित करने पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु जनसुनवाई
    कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा मार्ग में स्थापित और संचालित अडाणी समूह की कोरबा पॉवर लिमिटेड की विस्तार परियोजना अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही रोजगार का सृजन करेगी। तीसरे चरण के तहत 1600 मेगावाट (MW) क्षमता वाली इकाइयां स्थापित करने 27 फरवरी को पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु जनसुनवाई आयोजित की गयी हैं।
    उल्लेखनीय हैं की लैंको अमरकंटक पॉवर लिमिटेड का अधिग्रहण करने के बाद इसका नाम कोरबा पॉवर लिमिटेड किया गया। अडाणी पॉवर लिमिटेड ने न केवल अटके पड़े दूसरे फेज के कार्य में गति लाई, बल्कि तीसरे चरण की इकाइयां प्रस्तावित की। कोरबा जिले के ग्राम पताढ़ी स्थित कोरबा पॉवर लिमिटेड की वर्तमान क्षमता 600 मेगावाट की है।
    विस्तार परियोजना के तहत दूसरे चरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके तहत 660 मेगावाट क्षमता वाली दो इकाई (3 एवं 4 नंबर) स्थापित की जाने की योजना हैं। 3 नंबर इकाई की कमिशनिंग मार्च 2026 में की जानी थी, लेकिन इसमें कुछ विलंब बताया जा रहा हैं। बताया गया है कि अब 3 नंबर यूनिट की कमिशनिंग संभवतः अप्रैल-मई में होगी। इसके बाद 4 नंबर यूनिट की कमिशनिंग की जाएगी।
    दूसरी ओर अधिग्रहण के साथ ही अडाणी पॉवर लिमिटेड ने तीसरे फेज की तैयारी भी शुरू कर दी। तीसरे फेज में कोरबा पॉवर लिमिटेड परिसर में 800 मेगावाट क्षमता वाली 4 एवं 5 नंबर इकाई स्थापित करने की योजना हैं। दोनों इकाइयां अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित होगी।
    * तीसरे फेज के लिए जमीन अधिग्रहण की जरूरत नहीं, 16,611 करोड़ का होगा निवेश
    तीसरा चरण पूरा होने के बाद कोरबा पॉवर लिमिटेड की विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़कर 3520 मेगावाट हो जाएगी। तीसरे चरण की यूनिट्स स्थापित करने के लिए कंपनी को भूमि की आवश्यकता नहीं है। कंपनी के पास 505.58 हेक्टेयर भूमि मौजूद है। इसमें ही 5 एवं 6 नंबर इकाई स्थापित होगी। तीसरे चरण की विस्तार परियोजना की अनुमानित लागत 16,611 करोड़ रुपए है। कंपनी के अनुसार निर्माण चरण में 230 स्थायी एवं 5368 संविदा सहित कुल 5598 लोगों को रोजगार मिलगा। जबकि संचालन चरण 270 स्थायी एवं 2000 संविदा कर्मी नियोजित रहेंगे। दूसरी विस्तार परियोजना से जिले और राज्य का राजस्व बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। बताया गया है कि 1600 मेगावाट क्षमता वाली 6 एवं 7 नंबर इकाई स्थापित करने की भी योजना है।

    26 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article (कोरबा) एआई इम्पैक्ट समिट में हुए अभद्र प्रदर्शन के विरोध में कोरबा महिला मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन
    Next Article (कोरबा) पी.एन.सी. कंपनी के खिलाफ 27 को गेवरा में खदानबंदी की घोषणा

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    04/01/2026

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    04/01/2026

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026131 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.