Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) एसी कॉपर वायर के कथित चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश-तीन कथित आरोपी गिरफ्तार

    (कोरबा) प्रतीष्ठित व्यवसायी कैलाश जनरल स्टोर के संचालक द्वारका प्रसाद अग्रवाल का निधन

    (कोरबा) जिले में गहराया रसोई गैस का संकट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) शॉपिंग काम्प्लेक्स के साथ आमदनी बढ़ाने पर जोर
    कोरबा

    (कोरबा) शॉपिंग काम्प्लेक्स के साथ आमदनी बढ़ाने पर जोर

    By Vinod Mittal04/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बढ़ती घटनाओं को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जताई चिंता
    कोरबा (ईएमएस) कोरबा शहर के विस्तार के साथ शॉपिंग काम्प्लेक्सों की बाढ़ आई हुई है। स्वाभाविक रूप से इसके जरिए व्यवसाय बढ़ रहा है और कमाई सुनिश्चित हो रही है। इन सबके साथ मौके पर सुरक्षा की व्यवस्था करने के लिए ध्यान देना जरूरी नहीं समझा गया है। इधर चोरी-चकारी की घटनाएं बढने से लोग परेशान हैं।
    एक व्यापारिक संगठन चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता जताई गई। उसने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में हो रही घटनाओं के मामले में एक ज्ञापन पुलिस को दिया है। इसमें कुछ घटनाओं का जिक्र किया गया है और कहा गया है कि इन सब कारणों से परेशानियां हैं। पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ कुछ और कदम उठाए जाएं। ऐसा होने पर दिक्कतें कम हो सकती है। इस पर संज्ञान लेने की बात कही गई।
    कोतवाली सिविल लाइन थाना और शहर की दो चौकियों के पास जितना पुलिस बल उपलब्ध है उसके अनुपात में क्षेत्र की आबादी और संस्थान बहुत ज्यादा हैं। लिखा-पढ़ी के साथ विभिन्न मामलों में जांच-पड़ताल से लेकर यहां-वहां की जाने वाली औपचारिकताओं की पूर्ति में पुलिस का काफी बल लगता है। कुल मिलाकर सीमित कार्यबल के जरिए पुलिस के पास चुनौतियां ज्यादा हैं। उसने आसपास की व्यवस्थाओं को देखने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस का इस्तेमाल कर रखा है ताकि सुरक्षा तय हो सके। यह व्यवस्था विभागीय के साथ-साथ जनभागीदारी से की गई है। सैकड़ों की संख्या में मुख्य मार्गों और अन्य क्षेत्रों में लगे हाई फ्रीक्वेंसी वाले कैमरे क्राइम कंट्रोल के साथ-साथ घटनाएं होने पर अनुसंधान की दिशा में क्लू खोजने में सहायक भूमिका निभाते हैं। इन सबसे अलग हटकर देखने को मिल रहा है कि ट्रांसपोर्ट नगर और अन्य क्षेत्रों में व्यवसायिक संस्थानों ने तोडफोड़ से लेकर चोरी की घटनाएं हो रही है। हर किसी की अपेक्षा यही है कि पुलिस पूरे समय इलाकों की पेट्रोलिंग करे लेकिन व्यवहारिक रूप से यह संभव नहीं दिख रहा है। पुलिस अधिकारी कहते हैं कि जन सामान्य की बात छोड़ दी जाए तो कारोबारियों और शॉपिंग काम्प्लेक्स संचालित करने वाले लोगों की ड्यूटी है कि वे अपने स्तर पर भी कुछ काम करें। खासतौर पर रात्रि के दौर में निगरानी के लिए रात्रि में वॉचमेन तो रखा ही जा सकता है। अधिकांशतः इसकी कमी बनी हुई है। अगर यह व्यवस्था भी कर ली जाती है तो आपराधिक तत्वों को डर तो रहेगा कि पेट्रोलिंग के साथ-साथ मौके पर अन्य स्तर पर भी हमारी निगरानी हो रही है।
    ट्रांसपोर्ट नगर चौक से सीएसईबी चौक के मध्य और भीतर के हिस्से में न केवल नई दुकानों का निर्माण हो रहा है बल्कि उनका संचालन भी शुरू किया जा रहा है। ऐसे में प्रतिस्पर्धा में खुद को साबित करने वाला वर्ग सुरक्षा को लेकर भी अपनी ओर से गंभीरता दिखाए, इसकी जरूरत समझी जा रही है। कुछ इलाकों में इस तरह की शुरुआत कारोबारियों की ओर से की गई है ताकि व्यक्तिगत और सामूहिक हित में एक बड़ा योगदान सुनिश्चित हो सके।

    05 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सीआईएल चेयरमैन बी. साईराम ने सीईडब्लूआरएल रेल कॉरिडोर का लिया जायजा
    Next Article (कोरबा) बुधवारी वार्ड क्र. 02 में पेयजल की समस्या

    Related Posts

    (कोरबा) एसी कॉपर वायर के कथित चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश-तीन कथित आरोपी गिरफ्तार

    04/05/2026

    (कोरबा) प्रतीष्ठित व्यवसायी कैलाश जनरल स्टोर के संचालक द्वारका प्रसाद अग्रवाल का निधन

    04/05/2026

    (कोरबा) जिले में गहराया रसोई गैस का संकट

    04/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026133 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/05/2026

    (कोरबा) एसी कॉपर वायर के कथित चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश-तीन कथित आरोपी गिरफ्तार

    कोरबा (मंथन) कोरबा शहर में दुकानों और प्रतिष्ठानों से लगातार हो रही एसी के कॉपर…

    (कोरबा) प्रतीष्ठित व्यवसायी कैलाश जनरल स्टोर के संचालक द्वारका प्रसाद अग्रवाल का निधन

    (कोरबा) जिले में गहराया रसोई गैस का संकट

    (कोरबा) जिले में मनरेगा के तहत “नवा तरिया आय के जरिया” अभियान शुरू

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.