कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल अंतर्गत अग्रसेन भवन में संपन्न आम सभा की बैठक में लिए गए निर्णय के अंतर्गत नए पदाधिकारियों के चयन के लिए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जिनके द्वारा अग्रवाल सभा कोरबा के चुनाव की तारीखों की घोषणा की गयी।
घोषणा अनुसार चुनाव हेतु नामांकन की तारीख 19 अप्रैल एवं मतदान की तारीख 21 अप्रैल है। विस्तृत जानकारी चुनाव अधिकारी द्वारा बाद में प्रसारित की जाएगी।
अपील करते हुए कहा गया हैं की जिन बंधुओं द्वारा वर्ष 2024 का सदस्यता शुल्क जमा किया गया है, पर 2025 में सदस्यता शुल्क किसी कारणवश जमा नहीं किया जा सका है, वे अग्रसेन भवन स्थित कार्यालय में कर्मचारी केज़ुराम (मोबाइल नंबर 7879866467) से अथवा सचिव अग्रवाल सभा कोरबा (मोबाइल नंबर 7000670863) से संपर्क कर 31 मार्च तक सदस्यता शुल्क जमा कर सकते हैं। सदस्यता शुल्क जमा किये जाने पर ही सदस्य को मतदान का अधिकार प्राप्त होगा।
उक्त समस्त सुचना चुनाव अधिकारी के आग्रह पर अग्रवाल सभा कोरबा सचिव के द्वारा अधिकृत रूप से सूचनार्थ प्रसारित की गयी है।
25 मार्च / मंथन मित्तल



