कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार एक कार में सवार होकर तीन युवक ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा से पुराने शहर की ओर आ रहे थे। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए सुनालिया चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में जा घुसी। इस दुर्घटना के बाद वाहन में सवार तीनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया हैं। आगे की कार्यवाही जारी हैं।
08 अप्रैल / मंथन मित्तल



