Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»कोरबा) अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर जिला खनिज और राजस्व विभाग ने की संयुक्त कार्यवाही
    कोरबा

    कोरबा) अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर जिला खनिज और राजस्व विभाग ने की संयुक्त कार्यवाही

    By Vinod Mittal03/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जिलेभर में चला सघन अभियान
    * 34 वाहन जब्त
    * अवैध खनन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी
    * कलेक्टर के निर्देश पर ट्रैक्टर, जेसीबी, हाइवा जप्त
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिला खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने पूरे जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ व्यापक और प्रभावी अभियान चलाया। यह संयुक्त कार्यवाही अचानक दबिश दे की गई, जिसमें कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियों का पता चला और कुल 34 वाहनों को पकड़कर जब्त किया गया।
    खनिज विभाग के उप संचालक प्रमोद नायक द्वारा बताया गया कि पोड़ी-उपरोड़ा के पोड़ी तथा पसान क्षेत्र में अवैध परिवहन करते पाए गए पांच वाहनों पर कार्यवाही की गई। कटघोरा क्षेत्र में 8 ट्रैक्टर और एक हाईवा को अवैध परिवहन में लिप्त पाए जाने पर रोककर जब्ती की कार्यवाही की गई। कोरबा क्षेत्र में 9 वाहन और 1 जेसीबी मशीन को अवैध उत्खनन और परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पाली क्षेत्र में भी कार्यवाही की गई, जहां 6 वाहनों पर अवैध गतिविधियों के लिए प्रकरण दर्ज किया गया। भैसमा क्षेत्र में 1 चैन-माउंट मशीन, 3 हाईवा तथा 1 अवैध मिट्टी उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई पूरी की गई।
    इस प्रकार कार्यवाही दौरान पूरे जिले में कुल 34 वाहनों को कब्जे में लेकर संबंधित प्रकरणों में खान और खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी। इससे पहले 1 मार्च से 19 मार्च तक खनिज विभाग द्वारा अवैध भंडारण के 2 प्रकरण, अवैध उत्खनन के 9 प्रकरण और अवैध परिवहन के 31 प्रकरण दर्ज किए गए थे, जिन पर कुल 13,36,427 रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 19 मार्च तक अवैध परिवहन के 326 प्रकरण, अवैध उत्खनन के 37 प्रकरण एवं अवैध भंडारण के 13 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इन सभी 376 प्रकरणों में कुल 98,51,922 रुपये का अर्थदंड आरोपित कर वसूला जा चुका है।
    उपरोक्त कार्यवाही में मिट्टी, मुरूम, मिट्टी/ईंट, रेत और कोयला खनिज से संबंधित अवैध गतिविधियों पर खास तौर पर ध्यान दिया गया। जिला प्रशासन ने बताया कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन पर निगरानी को और कड़ा किया जा रहा है, भविष्य में भी इसी प्रकार की त्वरित एवं सघन कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध खनन से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएँ, ताकि इन अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।
    * अलग-अलग अनुभाग में हुई कार्यवाही
    कोरबा एसडीएम सरोज महिलांगे के नेतृत्व में तहसीलदार बरपाली सत्यपाल राय और राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम चिचोली में छापेमारी की। इस कार्यवाही में अवैध रेत परिवहन के 7 प्रकरण दर्ज किए गए और सभी 7 ट्रैक्टर ज़ब्त किए गए। कोरबा तहसील क्षेत्र में तहसीलदार बजरंग साहू की टीम ने अवैध रेत उत्खनन में जुटे 2 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी को पकड़ा। इनमें से 1 ट्रैक्टर और जेसीबी को बरबसपुर घाट से तथा 1 ट्रैक्टर को ग्राम बरीडीह घाट से ज़ब्त कर थाना उरगा के सुपुर्द किया गया। अनुविभाग पाली में एसडीएम रोहित सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार भूषण मंडावी और राजस्व अमले ने भी कड़ी कार्रवाई की। पाली क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त 5 ट्रैक्टर पकड़े गए और सभी को थाना पाली में जमा करा दिया गया। कटघोरा अनुविभाग में एसडीएम तन्मय खन्ना के नेतृत्व में कटघोरा, दीपका और दर्री तहसीलों में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में कुल 7 ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़े गए, जिनमें कटघोरा तहसील से 3, दीपका तहसील से 3 और दर्री तहसील से 1 ट्रैक्टर शामिल है। सभी वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया है। इसी तरह पोड़ी-उपरोड़ा एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन-परिवहन के 5 प्रकरण दर्ज किए गये है। पोड़ी में 3 ट्रैक्टर और पसान तहसील में 2 ट्रैक्टर ज़ब्त किया गया है।

    20 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नवस्थापित अशोक स्तंभ का किया लोकार्पण
    Next Article (कोरबा) अज्ञात बुजुर्ग की सड़क पर पड़ी मिली रक्तरंजित लाश-शिनाख्ती का किया जा रहा प्रयास

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    04/01/2026

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    04/01/2026

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026131 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.