कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती बरपाली में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला हैं। उक्त घटना पश्चात क्षेत्र में सनसनी फैल गयी हैं। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतार मर्ग पंचनामा की कार्यवाही की।
मृतक की पहचान रामपुर करतला थाना क्षेत्र निवासी नरेश चौहान उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में की गयी हैं। पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
06 अप्रैल / मंथन मित्तल



