Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) अंचल के लब्धख्याति विद्यालय डीपीएस बालको में एनसीसी नामांकन प्रक्रिया 2026-27 संपन्न

    (कोरबा) भाजपा को-ऑपरेटिव सेल की कार्यकारिणी घोषित

    (कोरबा) कोरबा में कर्मचारी फेडरेशन का विस्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के जन्मदिवस के अवसर पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम
    कोरबा

    (कोरबा) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के जन्मदिवस के अवसर पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम

    By Vinod Mittal04/13/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जगह-जगह किया गया अभिनंदन एवं स्वागत
    * सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद
    * भंडारा में शामिल हुए क्षेत्रवासी
    कोरबा (मंथन) कोरबा नगर विधायक सह छग शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के जन्मदिवस के अवसर पर उनको बधाई देने भाजपा कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों, विभिन्न समाज के सम्मानीय गणों के साथ आम लोगों में उत्साह नज़र आया। सुबह से ही कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पर बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा।
    इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन माँ सर्वमंगला की आरती पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों के खुशहाली एवं प्रगति की कामना करी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन द्वारा रखे गए भंडारा में अधिक संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वृद्धजनों का शाल श्रीफल के साथ स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
    * कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के स्वागत के लिए भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओ का हुजूम
    कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन टी.पी. नगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उनके अधिक संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन का स्वागत कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि सरल सहजता के धनी कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन आमजन मानस के साथ-साथ नगर और जिले के कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे तत्पर रहते हैं। कोई भी कार्यकर्ता अपनी किसी भी परेशानी के लिए कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन से सुलभता के साथ मिल सकता है। कोरबा के विकास को तेजी से जमीन पर उतारकर आज हर वर्ग और हर क्षेत्र के चहेते बन गए हैं। इस अवसर पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा महामाला के साथ कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन का अभिनंदन किया गया।
    * जमनीपाली, बालको क्षेत्र में भी हुआ भव्य स्वागत
    कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के जन्मदिवस के अवसर पर जमनीपाली और बालको में भी सामाजिक, धार्मिक और भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारियों द्वारा भव्यता के साथ स्वागत किया गया। एनटीपीसी गेट के सामने हनुमान मंदिर में मंदिर समिति एवं दर्री मंडल के पदाधिकारियों ने महामाला सेस्वागत किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष कौशल देवांगन, किशोर साहू, अजय अग्रवाल, संजय कुर्मावंशी, परविंदर सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    * सभी समाज के प्रमुख जनों ने भेंट कर दी शुभकामनाएं
    कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर शहर के सभी समाज के प्रमुख जनों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनो द्वारा भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाए दी। सतनामी कल्याण समिति के अध्यक्ष नारायण कुर्रे, कनौजिया राठौर समाज के अध्यक्ष सीताराम राठौर, सिख समाज के प्रमुख जन, सियान सदन के पदाधिकारीगण, मथुरा माली मरार पटेल समाज के प्रमुख जन, सर्व यादव समाज के प्रमुख जन, क्षत्रिय राठौर समाज, एनटीपीसी बीएमएस के पदाधिकारी, पूर्वांचल विकास समिति के आर.एन. पांडेय, सहित अन्य समाज एवं संघ के प्रमुखजनों ने कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन को निवास में भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित की।
    इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, श्रीमती रुक्मणी नायर, श्रीमती मीना लहरे, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मुकुंद कंवर, उपेंद्र पटेल, श्रीमती धनश्री साहू, भुवनेश्वर तिवारी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा, दुष्यंत शर्मा, अनिल यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राजेश लहरे, मंडल के अध्यक्ष राजेश राठौर, मनोज लहरे, मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, डीलेन्द्र यादव, राधे यादव, तुलसी ठाकुर, ईश्वर साहू, नारायण राजपूत, नारायण ठाकुर सहित अधिक संख्या में भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

    13 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अंचल में जिला अधिवक्ता संघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
    Next Article (कोरबा) नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल- सुश्री सरोज पांडेय

    Related Posts

    (कोरबा) अंचल के लब्धख्याति विद्यालय डीपीएस बालको में एनसीसी नामांकन प्रक्रिया 2026-27 संपन्न

    04/13/2026

    (कोरबा) भाजपा को-ऑपरेटिव सेल की कार्यकारिणी घोषित

    04/13/2026

    (कोरबा) कोरबा में कर्मचारी फेडरेशन का विस्तार

    04/13/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026134 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202640 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202637 Views
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़ 04/13/2026

    (कोरबा) अंचल के लब्धख्याति विद्यालय डीपीएस बालको में एनसीसी नामांकन प्रक्रिया 2026-27 संपन्न

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के बालको नगर क्षेत्र में स्थापित और संचालित लब्धख्याति दिल्ली पब्लिक…

    (कोरबा) भाजपा को-ऑपरेटिव सेल की कार्यकारिणी घोषित

    (कोरबा) कोरबा में कर्मचारी फेडरेशन का विस्तार

    (कोरबा) हाउसिंग बोर्ड कालोनियों में गहराया जल संकट

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.