Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात

    (कोरबा) जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक ने ली समीक्षा बैठक

    (कोरबा) जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा शासी परिसद की बैठक 13 अप्रैल को

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक ने ली समीक्षा बैठक
    कोरबा

    (कोरबा) जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक ने ली समीक्षा बैठक

    By Vinod Mittal04/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * गैस एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश
    * लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करने दिए निर्देश
    * सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने सभी गैस एजेंसियों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाने दिए निर्देश
    * बैनर के माध्यम से तहसीलदार, थाना प्रभारी व कंट्रोल रूम का संपर्क नंबर प्रदर्शित करने किया निर्देशित
    * एजेंसियों को बुकिंग डेट के अनुक्रम, फर्स्ट कम-फर्स्ट सर्व व ओटीपी ऑथेंटिकेशन से ही गैस वितरण के दिए निर्देश
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में घरेलू रसोई गैस की सुचारू उपलब्धता व वितरण सुनिश्चित करने, अवैध भंडारण, ब्लैक मार्केटिंग, अधिक कीमत पर बिक्री तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में गैस वितरक एजेंसियों की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुचारु और पारदर्शी गैस वितरण व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सम्बन्धितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने सभी गैस वितरक एजेंसियों को सख्त दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि एजेंसियों में किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए, सभी एजेंसियां इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी गैस वितरक एजेंसियों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। एजेंसी परिसर के बाहर की गतिविधियों पर निगरानी के लिए बाहरी दिशा में भी एक कैमरा विशेष रूप से लगाने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही सभी एजेंसियों में सुरक्षा की दृष्टि से चौकीदार की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि एजेंसियों में स्टॉक की कमी या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में तत्काल सूचना जिला प्रशासन सहित संबंधित तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को दी जाए, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने सभी एजेंसियों को अपने परिसर में बैनर के माध्यम से तहसीलदार, थाना प्रभारी का संपर्क नंबर एवं जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का नंबर भी प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
    अधिकारियों ने गैस एजेंसियों को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा है कि आपसी समन्वय के साथ एलपीजी सिलेंडर का सुचारु भंडारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले में एलपीजी सिलेंडर के अवैध भंडारण, ब्लैक मार्केटिंग या निर्धारित मूल्य से अधिक पर बिक्री जैसी किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। सभी गैस एजेंसियां इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और विशेष सतर्कता बरतें।
    उन्होंने सभी एजेंसियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की डिलीवरी फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व के आधार पर और बुकिंग तिथि के अनुक्रम में ही दी जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी ओटीपी ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ही की जाए और बिना ओटीपी के किसी भी स्थिति में सिलेंडर की डिलीवरी न हो। साथ ही उपभोक्ताओं को 25 दिनों के पूर्व दोबारा सिलेंडर जारी नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को प्रतिदिन अपने स्टॉक की जानकारी खाद्य शाखा को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल खाद्य अधिकारी को सूचित करने को कहा गया है, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित न हो। इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, जिला खाद्य अधिकारी जी.एस. कंवर, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान पैट्रोलियम, भारत गैस एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे।
    * जिला स्तरीय कंन्ट्रोल रूम में दूरभाष नंबर 9691901259 पर कर सकते है संपर्क
    जिले में खाद्य नागरिक आपूर्ति से संबंधित आवश्यक वस्तुओं की सुचारु वितरण और परिवहन व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित कर अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
    जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 9691901259 पर भी आमजन खाद्य आपूर्ति से संबंधित समस्या, सुझाव या आवश्यक जानकारी दर्ज करा सकते हैं। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आम जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों, सुझावों तथा आवश्यक जानकारी का संकलन कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    12 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा शासी परिसद की बैठक 13 अप्रैल को
    Next Article (कोरबा) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात

    Related Posts

    (कोरबा) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात

    04/12/2026

    (कोरबा) जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा शासी परिसद की बैठक 13 अप्रैल को

    04/12/2026

    (कोरबा) दो ट्रैलर में हुई भीषण टक्कर-वाहन में फंसा चालक

    04/12/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026134 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202640 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202637 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/12/2026

    (कोरबा) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात

    * रोड साईट व्यवसाय करने वाले छोटे व्यवसायियों को मिली स्थाई दुकानें * अब हटाये…

    (कोरबा) जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक ने ली समीक्षा बैठक

    (कोरबा) जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा शासी परिसद की बैठक 13 अप्रैल को

    (कोरबा) दो ट्रैलर में हुई भीषण टक्कर-वाहन में फंसा चालक

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.