कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत नगर पंचायत छुरीकला द्वारा अटल परिसर निर्माण एवं मूर्ति स्थापना कार्य के भुगतान से जुड़े मामले में एक पत्र जारी कर अटल परिसर के सामने चल रहे आमरण अनशन को तत्काल समाप्त करने के निर्देश जारी किये हैं।
नगर पंचायत ने स्पष्ट किया है कि प्रस्तुत बिलों के आधार पर 11 फरवरी को देयक का लेखा परीक्षण कर कार्यालय अवधि में शत-प्रतिशत भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन ने आंदोलनात्मक गतिविधियों को समाप्त कर औपचारिक प्रक्रिया के माध्यम से समस्या के समाधान का आग्रह किया
11 फरवरी / मंथन



