Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार
    कोरबा

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    By Vinod Mittal03/30/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
    कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढपढप में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य हनुमंत कथा के दौरान एक महिला से चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने डेढ़ तोले का मंगलसूत्र चुरा लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपए बताई जा रही है।
    यह दो दिनों में हुई तीसरी चेन स्नेचिंग की वारदात है। जानकारी के अनुसार, इस दौरान लगभग छह लोग चेन स्नेचिंग का शिकार हुए हैं। कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी।
    * कथा से एक दिन पहले कलश यात्रा निकाली गई
    कथा शुरू होने से एक दिन पहले कलश यात्रा निकाली गई थी, जिसमें 21 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया था। उसी दिन भी कलश यात्रा में चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। सुरक्षा के मद्देनजर दरबार में लगभग 64 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
    पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कार्यक्रम के दौरान सोने-चांदी के आभूषण पहनकर आने से बचें और सावधानी बरतें। इसके अतिरिक्त, पुलिस की एक विशेष टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।

    30 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) आरएसएस ने शारीरिक प्रधान कार्यक्रम का संचालन किया दशहरा मैदान में
    Next Article (कोरबा) रसोइए पर नशे की हालत में एक छात्र पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

    Related Posts

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    03/30/2026

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    03/30/2026

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    03/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views

    (कोरबा) ओवर ब्रिज के ऊपर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग-बाल-बाल बचा चालक

    03/09/202629 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/30/2026

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    * 100 बच्चों को मिली सहायता कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में संचालित सेवा कार्यो में…

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    कोरबा) झोराघाट पिकनिक स्पॉट मार्ग पर पलटा बेकाबू ट्रैक्टर-बाल-बाल बचे लोग

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.