* पहिए के नीचे आने से बचा बाल-बाल
* सिग्नल पर पकड़ा कॉलर
* एक्टिवा सवार पर भी किया हमला
कोरबा (मंथन) बताया जा रहा हैं की कोरबा अंचल के टी.पी. नगर मुख्य चौक पर एक मानसिक रोगी युवक ने यातायात सिग्नल पर खड़े एक कार सवार का कॉलर पकड़ लिया। जब कार चालक ने गाड़ी आगे बढ़ाई, तो युवक कुछ दूर तक घसीटता रहा और पहिए के नीचे आने से बाल-बाल बचा।
इसी दौरान उसने एक एक्टिवा सवार परिवार पर भी हमला कर दिया। उसने चलती एक्टिवा पर सवार व्यक्ति को पकड़ा और फिर पत्थर उठाकर मारने का प्रयास किया। एक्टिवा पर एक महिला और बच्चा भी सवार थे, जो इस घटना से भयभीत हो गए।
स्थानीय लोगों ने बताया की युवक राहगीरों को लगातार परेशान कर रहा था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मानसिक रोगी युवक मुड़ापार क्षेत्र का रहने वाला है और अकसर टी.पी. नगर चौक के आसपास घूमता रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति अचानक बिगड़ जाती है, जिसके बाद वह लोगों को परेशान करने लगता है।
16 मार्च / मंथन मित्तल



