Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) महिलाओं, किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण का बजट : भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी
    कोरबा

    (कोरबा) महिलाओं, किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण का बजट : भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी

    By Vinod Mittal02/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विधानसभा में राज्य का तीसरा बजट (2026-27) प्रस्तुत किया, जिसे संकल्प बजट नाम दिया गया है, 1.72 लाख करोड़ रुपये के इस बजट का मूल मंत्र ज्ञान और गति के माध्यम से समावेशी विकास है। यह बजट अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय और लाइवलीहुड सशक्तिकरण पर केंद्रित है।
    कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आमजन, किसान, युवा, महिला एवं व्यापारी वर्ग की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने वाला है। वही उन्होंने इसे विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने वाला दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक बजट बताया,1.72 लाख करोड़ रुपये का यह बजट राज्य की आर्थिक मजबूती, अधोसंरचना विस्तार और सामाजिक कल्याण योजनाओं को गति देने वाला है। पूंजीगत व्यय में वृद्धि कर विकास कार्यों को नई रफ्तार देने का लक्ष्य रखा गया है।
    * बेटियों एवं महिलाओं के लिए विशेष योजनाएँ
    छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट 2026-27 में रानी दुर्गावती योजना की घोषणा की है, जिसके तहत राज्य की बेटियों को जब वे 18 वर्ष की उम्र पूरी कर लेंगी तब उन्हें 1,50,000 (डेढ़ लाख रुपये) की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसी प्रकार महिला सशक्तिकरण हेतु नई कल्याणकारी योजनाओं का प्रावधान किया गया हैं।स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहायता और स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार। पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के लिए अतिरिक्त बजट। बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने हेतु छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि में वृद्धि। बस्तर अंचल के विकास हेतु 100 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान, स्वास्थ्य के क्षेत्र में 4500 करोड़ रुपये से अधिक का निःशुल्क उपचार,1600 नई नियुक्तियाँ, 250 नई MBBS सीटें।
    * अन्नदाताओं के लिए विशेष प्रावधान
    अन्नदाताओं को बेहतर समर्थन मूल्य एवं समय पर भुगतान।सिंचाई सुविधाओं के विस्तार हेतु बजट वृद्धि। कृषि यंत्रों पर अनुदान और आधुनिक खेती को बढ़ावा। फसल बीमा एवं प्राकृतिक आपदा राहत को मजबूत करना। वही इसी प्रकार मुख्यमंत्री सड़क योजना में 200 करोड़ रुपये का बजट रखा गया हैं, जिससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने की योजना। 36 नई सड़कों का निर्माण। जिससे आवागमन सुविधा बेहतर होने से व्यापार एवं रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह संतुलित एवं जनहितैषी बजट प्रदेश की आर्थिक स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करेगा। इसमें ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण, सिंचाई योजनाओं एवं युवाओं के कौशल विकास पर विशेष बल दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की जनता के विश्वास को मजबूत करेगा तथा छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। गोपाल मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है और यह बजट प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा।

    25 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) शुल्क वृद्धि को लेकर एनएसयूआई ने फूंका पुतला
    Next Article (कोरबा) ग्राम पंचायत जल्के में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की महापंचायत

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    04/01/2026

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    04/01/2026

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026131 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.