कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा क्षेत्र में कई घंटे से ब्लैक आउट हैं। एसईसीएल बांकीमोंगरा क्षेत्र की कॉलोनी मध्य रात्रि से भीषण अंधेरे की स्थिति में है। बताया जा रहा हैं की लगभग 15 घंटे पश्चात भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है, जिससे हजारों की आबादी वाले इस क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी और कालोनीवासियो के लिए इस दौर में बिना बिजली के बिना रात गुजराना कोई भी दुस्वप्न से कम नहीं रह रहा है।
कालोनीवासियो का आरोप है कि बार-बार संपर्क करने के बावजूद कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है। बिजली कब तक बहाल होगी, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है।
25 मार्च / मंथन मित्तल



