Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) अंचल में “BYO CHA KHAPE?” फिल्म का रखा गया हैं स्पेशल शो

    (कोरबा) बालको क्षेत्र में तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले 07 दुकानदारों पर संयुक्त टीम ने की चलानी कार्यवाही

    (कोरबा) मेरउड़ पहाड़ पर विचरण कर रहे लगभग 48 हाथी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कटघोरा क्षेत्र में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
    कोरबा

    (कोरबा) कटघोरा क्षेत्र में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

    By Vinod Mittal04/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 47वें स्थापना दिवस पर लहराया संगठन का परचम
    * बूथ अध्यक्षों के घर-घर फहराया पार्टी का ध्वज
    * अटल परिसर में आतिशबाजी और मिठाई वितरण
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला अंतर्गत कटघोरा नगर में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल कटघोरा द्वारा पूरे उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती के साथ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रवादी विचारधारा और संगठनात्मक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
    कार्यक्रम के तहत दिन में भाजपा कार्यकर्ता बूथ अध्यक्षों के घरों तक पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराकर संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती और संगठन के विस्तार को ही भाजपा की वास्तविक शक्ति बताया।
    कटघोरा तहसील चौक स्थित स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर दिखाई दिया। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और पटाखे फोड़, मिठाई बांट तथा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया।
    कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक की यात्रा, संगठन की विचारधारा, राष्ट्र सेवा, अंत्योदय और जनकल्याण के संकल्पों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में और अधिक सक्रिय होकर जनसेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने यह संदेश भी दिया कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सेवा, संस्कार और समर्पण की विचारधारा का सशक्त अभियान है।
    स्थापना दिवस के इस अवसर पर कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, महामंत्री समजीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल, पिछड़ा वर्ग भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी शिवशंकर जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुराग दूहलानी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष देव कुमारी पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लाखू देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुनील कुर्रे, फारुख काजी, अविनाश केसरवानी, ओमप्रकाश डिक्सेना, स्नेह लता पटेल, उत्तर चौहान, शिव मित्तल, किशन केसरवानी, अनिल दुल्हानी, लक्ष्मी नारायण श्रीवास, आयुष जायसवाल, सत्यम जायसवाल, मनदीप जायसवाल, अतुल जायसवाल, वसीम खान, शेखर ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा समर्थक उपस्थित रहे।

    08 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मुआवजा घोटाला आरोप की जांच-पड़ताल करने सीबीआई की टीम पहुंची कोरबा
    Next Article (कोरबा) 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण

    Related Posts

    (कोरबा) अंचल में “BYO CHA KHAPE?” फिल्म का रखा गया हैं स्पेशल शो

    04/08/2026

    (कोरबा) बालको क्षेत्र में तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले 07 दुकानदारों पर संयुक्त टीम ने की चलानी कार्यवाही

    04/08/2026

    (कोरबा) मेरउड़ पहाड़ पर विचरण कर रहे लगभग 48 हाथी

    04/08/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026133 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202639 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/08/2026

    (कोरबा) अंचल में “BYO CHA KHAPE?” फिल्म का रखा गया हैं स्पेशल शो

    कोरबा (मंथन) बताया जा रहा हैं की कोरबा शहर में मनोरंजन का माहौल बनने वाला…

    (कोरबा) बालको क्षेत्र में तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले 07 दुकानदारों पर संयुक्त टीम ने की चलानी कार्यवाही

    (कोरबा) मेरउड़ पहाड़ पर विचरण कर रहे लगभग 48 हाथी

    (कोरबा) पेट्रोल-डीजल पम्पों पर टंगने लगे रिजर्व के बोर्ड

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.