कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा जिलान्तर्गत एनटीपीसी कावेरी विहार कॉलोनी में एक युवक को सरेराह नग्न कर पीटा गया। उस पर आरोप है कि युवक ने मादक द्रव्य पदार्थ की खरीदी हेतु मालिक की बाइक लेकर उसे बेच दिया।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए ‘मॉब जस्टिस’ का एक विचलित करने वाला मामला सामने आया है। दर्री थाना क्षेत्र के कावेरी विहार कॉलोनी में एक युवक को नग्न कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।
पुलिस के द्वारा दी जानकारी देते हुए कहा की “सोशल मीडिया के माध्यम से मारपीट के वीडियो की जानकारी मिली है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस टीम वीडियो के आधार पर आरोपियों और पीड़ित की पहचान करने की कोशिश कर रही है। कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है।”
06 अप्रैल / मंथन मित्तल



