* आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम
कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में बलगी मोड़ से आगे घटित एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक सुबह लगभग 9 बजे वह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी हाइवा वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गए। युवक की मृत्यु से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। परिजनो ने कथित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही और मुआवजे की मांग की हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाइश दी जा रही है ताकि यातायात व्यवस्था बहाल की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हाइवा चालक की तलाश की जा रही है।
06 अप्रैल / मंथन मित्तल



