कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के ग्राम दादर ढेलवाड़ीह में राखड़ परिवहन में लगी एक गाड़ी ने ग्राम की बिजली लाइन केबल को तोड़ दिया, जिससे पूरा इलाका अचानक अंधेरे में डूब गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
बिजली लाइन टूटने से गांव में न सिर्फ घरों की रोशनी बुझी, बल्कि पेयजल आपूर्ति और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हुए। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा। गांव वालों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और राखड़ गाड़ियों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है।
19 फरवरी / मंथन मित्तल



