कोरबा (मंथन) नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को 19, 20, 27 एवं 31 मार्च को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इन तिथियों में किसी प्रकार का पशुवध न होगा और न ही मांस का विक्रय होगा।
निगम द्वारा 19 मार्च को गुड़ी पाडवा, 20 मार्च को चैटीचांद, 27 मार्च को रामनवमी एवं 31 मार्च को महावीर जयंती (जैन) दिवस के विशिष्ट अवसर पर पशुवध गृहों व मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने तथा किसी भी प्रकार का पशुवध न करने और न ही मांस का विक्रय करने के निर्देश समस्त पशुवध गृह संचालकों व संबंधित दुकानदारों को दिए गए हैं। उक्त तिथियों में यदि किसी भी दुकान में मांस का विक्रय किया जाता है, तो मांस जप्त कर संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
18 मार्च / मंथन मित्तल



