कोरबा (मंथन) आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की साप्ताहिक बाजार से लौटते समय एक ग्रामीण ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन सडक पर सो रहे युवक और उसके साथी ने ग्रामीण पर ही हमला कर दिया। उन्होंने दोपहिया में तोडफ़ोड़ भी कर दी।
इस मामले में पुलिस ने एक कथित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जबकि दूसरे के नाबालिग होने की बातें सामने आने पर विवेचना की जा रही है।
मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी की गयी। जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के रामाकछार विहीतिहाईपारा निवासी अपने छोटे भाई के पुत्र के साथ जटगा बाजार से लौट रहा था। इसी दौरान रामाकछार रिवादा जंगल में सडक़ पर एक युवक सोया मिला। उसके करीब ही उसका साथी खड़ा था। ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका से मदद के लिए पहुंचा, लेकिन उसने साथी के साथ उस पर ही हमला कर दिया। उन्होंने बीच बचाव के लिए पहुंचे भतीजे से भी मारपीट की। साथ ही दोपहिया में भी तोडफ़ोड़ कर दिया। मौके पर पहुंचे अन्य परिजनों ने डायल 112 की मदद से वृद्ध को अस्पताल दाखिल कराया था। इस पूरे मामले में पुलिस की विवेचना के दौरान पता चला कि कथित आरोपी की उम्र 20 वर्ष है, जबकि उसका साथी नाबालिग है। पुलिस ने विभिन्न दस्तावेजों से बालिग होने की पुष्टि पर एक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर उपजेल दाखिल करा दिया है, जबकि उसके साथी के दस्तावेजों की जांच जारी है।
16 फरवरी / मंथन मित्तल



