Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बिजली चोरी मामले में जमानत के लिए फर्जी पट्टा पेश करने का आरोप
    कोरबा

    (कोरबा) बिजली चोरी मामले में जमानत के लिए फर्जी पट्टा पेश करने का आरोप

    By Vinod Mittal02/28/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया जुर्म
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में बिजली चोरी के एक केस में जमानत के लिए कोरबा के स्पेशल कोर्ट में जाली पट्टा पेश करने का मामला सामने आया है। जानकारीके अनुसार जांच में पट्टा जाली होने पुष्टि पर सत्र न्यायालय ने सख्त कदम उठाया है। पट्टा पेश करने के कथित आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की तीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
    इस मामले का खुलासा होने के बाद न्यायालय में जाली पट्टा पेश करने वाले कथित आरोपी की नींद उड़ गई है। उस पर गिरफ्तारी की तलवार की लटक रही है। वहीं इस काम में कथित आरोपी की मदद करने वालों पर भी आने वाले दिनों में पुलिस कड़ी कार्यवाही कर सकती है। बताया जाता है कि विद्युत अधिनियम से संबंधित एक केस की सुनवाई कोरबा के स्पेशल कोर्ट जिला एवं सत्र न्यायालय में चल रही है। इस मामले में बिजली कंपनी ने एक व्यक्ति को आरोपी बनाया है। उसने अपनी जमानत के लिए कोरबा के सत्र न्यायालय में याचिका दायर की। इस पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने उसको जमानत देते हुए जमानत के तौर पर पांच हजार रुपए का पट्टा पेश करने कहा।
    जानकारी के अनुसार पिछले साल 16 दिसंबर को उसकी जमानत लेने के लिए डुमरडीह निवासी एक व्यक्ति स्पेशल कोर्ट में उपस्थित हुआ। बताया गया की उक्त ऋण पुस्तिका भैसमा तहसील कार्यालय से जारी हुई हैं। ऋण पुस्तिका को देखकर न्यायालय को संदेह हुआ। न्यायाधीश ने जांच के दौरान भैसमा के अतिरिक्त तहतसीलदार ने न्यायालय को बताया कि उक्त नंबर की ऋण पुस्तिका जारी नहीं हुई है। न्यायालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया। न्यायालय में जाली पट्टा पेश करने वाले कथित आरोपी पर केस दर्ज कर जांच करने के लिए कहा। न्यायालय के आदेश पर न्यायालय के नाजीर की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना में भारतीय दंड सहिता की धारा 318 (2) (धोखाधड़ी), 336 (3) (धोखाधड़ी से जाली दस्तावेज तैयार करना), 340 (2) (जाली दस्तावेज का असली की भांति उपयोग) के तहत केस दर्ज किया गया है।

    28 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर करी 2 दिवसीय कामबंद हड़ताल
    Next Article (कोरबा) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने शिवाजी नगर और एम.पी. नगर कॉलोनी को दी 14.42 करोड़ के अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन की सौगात

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    04/01/2026

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    04/01/2026

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026131 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.