Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) संजीवनी कर्मियों के कार्यस्थल में फेरबदल से आक्रोशित कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी से की शिकायत

    (कोरबा) भू-विस्थापितों के हक में एसईसीएल नीति में बदलाव की मांग

    कोरबा) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अधिग्रहण के बरसों बाद भी मुआवजा नहीं मिलने का लगाया आरोप-एसईसीएल गेवरा प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
    कोरबा

    (कोरबा) अधिग्रहण के बरसों बाद भी मुआवजा नहीं मिलने का लगाया आरोप-एसईसीएल गेवरा प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    By Vinod Mittal04/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम एसईसीएल गेवरा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमगांव के भू-विस्थापितों ने मुआवजा भुगतान में देरी और प्रबंधन पर संवेदनहीनता का गंभीर आरोप लगाया है। लिखित शिकायत करते हुए मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है।
    पीड़ितों का कहना है कि वर्षों पहले जमीन और मकान अधिग्रहित किए जाने के बावजूद आज भी दर्जनों परिवार अपनी जायज राशि के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। पीड़ित का कहना है कि उनकी संपत्तियों का अर्जन हो चुका है, लेकिन पिछले 6 महीनों से मुआवजे की राशि बिलासपुर मुख्यालय स्तर पर अकारण रोकी गई है। इससे परिवारों के सामने भरण-पोषण और आर्थिक संकट की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। ग्राम अमगांव के ही एक अन्य भू-विस्थापित ने बताया कि उनकी दिवंगत पुत्री के नाम पर निर्धारित मुआवजा राशि 3 साल बीत जाने के बाद भी नहीं मिली है। उनका कहना है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे 11 अप्रैल से पूरे परिवार के साथ मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
    ग्राम अमगांव के रोहिदास मोहल्ला निवासी सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पूरे गांव का पुनर्वास और मुआवजा हो चुका है, लेकिन विशेष वर्ग के समूह को जानबूझकर उपेक्षित रखा जा रहा है। 2023 में मूल्यांकन होने के बावजूद उन्हें आज तक लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि बार-बार गुहार लगाई, लेकिन प्रबंधन की उदासीनता खत्म नहीं हो रही है। अब उनके पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

    03 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी की घर पहुंच परिवहन सेवा
    Next Article कोरबा) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

    Related Posts

    (कोरबा) संजीवनी कर्मियों के कार्यस्थल में फेरबदल से आक्रोशित कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी से की शिकायत

    04/03/2026

    (कोरबा) भू-विस्थापितों के हक में एसईसीएल नीति में बदलाव की मांग

    04/03/2026

    कोरबा) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

    04/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026132 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/03/2026

    (कोरबा) संजीवनी कर्मियों के कार्यस्थल में फेरबदल से आक्रोशित कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी से की शिकायत

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले को एक तरफ नई संजीवनी एक्सप्रेस की सौगात मिली है, दूसरी…

    (कोरबा) भू-विस्थापितों के हक में एसईसीएल नीति में बदलाव की मांग

    कोरबा) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

    (कोरबा) अधिग्रहण के बरसों बाद भी मुआवजा नहीं मिलने का लगाया आरोप-एसईसीएल गेवरा प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.