Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) अंचल के लब्धख्याति मातनहेलिया परिवार के द्वारा हनुमान प्रकाट्य दिवस के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा आयोजित

    (कोरबा) अंचल के लब्धख्याति मातनहेलिया परिवार के द्वारा हनुमान प्रकाट्य दिवस के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा आयोजित

    (कोरबा) मंत्री के काफिले के वाहन पर पत्थर गिरने के मामले की पुलिस ने की जांच-पड़ताल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ अंतर्गत महिलाओं की उपलब्धियों का मनाया गया भव्य उत्सव
    कोरबा

    (कोरबा) बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ अंतर्गत महिलाओं की उपलब्धियों का मनाया गया भव्य उत्सव

    By Vinod Mittal04/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में स्थापित और संचालित वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘उन्नति परियोजना’ के अंतर्गत वार्षिक ‘उन्नति उत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया। इसमें स्व-सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं सहित लगभग 800 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार तथा बालको लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार सहित कंपनी के वरिष्ठ एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने वेदांता स्किल स्कूल, मोर जल मोर माटी, आरोग्य, उन्नति, तीरंदाजी एवं नंद घर के स्टॉल का अवलोकन किया, जहां पर बालको के सामुदायिक विकास की विस्तृत जानकारी दी जा रही थी। उत्सव में चाक की मदद से मिट्टी के बर्तन बनाने तथा कोसा सिल्क से साड़ी बुनाई का स्टॉल आंगतुकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र था।

    बालको के सीईओ एवं वरिष्ठ अधिकारियों तथा विशिष्ट अतिथि मनीषा कुमार द्वारा 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। ‘कोसाकारी’ ब्रांड फिल्म और वेबसाइट का भी अनावरण किया गया, जो स्थानीय कोसा सिल्क को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। साथ ही महिलाओं की सफलता पर आधारित उन्नति महासंघ की पहली पत्रिका सृष्टि का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समावेशिता और सांस्कृतिक विविधता का सुंदर प्रदर्शन किया।

    बालको के सीईओ एवं मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि ‘उन्नति उत्सव’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ‘उन्नति परियोजना’ का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सक्षम बनाना और उन्हें अपनी अभिव्यक्ति के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना है। यह पहल एक समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण की दिशा में बालको की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि बालको इस परियोजना के माध्यम से लगातार प्रयासरत है ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर समाज में अपनी सशक्त पहचान बना सकें।

    उन्नति महासंघ की सीईओ श्रीमती अनुराधा सिंह ने ‘उन्नति उत्सव’ की पृष्ठभूमि और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मंच महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने का माध्यम है। कार्यक्रम में लाभार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक (स्किट) ने सामाजिक मुद्दों पर सशक्त संदेश दिया।

    बालको लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार ने अपने संबोधन में बालको की सीएसआर पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘उन्नति परियोजना’ महिलाओं के जीवन में स्थायी परिवर्तन ला रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम का समापन वेदांता स्किल स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ऊर्जावान फ्लैश मॉब के साथ हुआ, जिसने महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश दिया।

    प्रोजेक्ट उन्नति का उद्देश्य महिलाओं को स्व सहायता समूह में शामिल करने और उन्हें सशक्त बनाने तथा उद्यमिता और स्थायी आजीविका के निर्माण के लिए उनकी क्षमताओं और कौशल को निखारने पर केंद्रित है। 561 से अधिक एसएचजी, जिनमें 6,003 से अधिक महिलाएं शामिल हैं, जो परियोजना के विभिन्न प्रशिक्षण से लाभान्वित हो रही हैं। बालको की ‘उन्नति परियोजना’ इसी परिवर्तन की सशक्त मिसाल है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाकर समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है। परियोजना का संचालन सोशल रिवाइवल ऑफ ग्रुप अर्बन रूरल एंड ट्राइबल (स्रोत) के सहयोग से किया जा रहा है।

    01 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Articleकोरबा) जिले में राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका का अहम दौरा संभावित
    Next Article (कोरबा) स्नेहा ने जीता चित्रकला में प्रथम स्थान

    Related Posts

    (कोरबा) अंचल के लब्धख्याति मातनहेलिया परिवार के द्वारा हनुमान प्रकाट्य दिवस के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा आयोजित

    04/01/2026

    (कोरबा) अंचल के लब्धख्याति मातनहेलिया परिवार के द्वारा हनुमान प्रकाट्य दिवस के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा आयोजित

    04/01/2026

    (कोरबा) मंत्री के काफिले के वाहन पर पत्थर गिरने के मामले की पुलिस ने की जांच-पड़ताल

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026127 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) अंचल के लब्धख्याति मातनहेलिया परिवार के द्वारा हनुमान प्रकाट्य दिवस के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा आयोजित

    कोरबा (मंथन) मातनहेलिया परिवार के द्वारा हनुमान प्रकाट्य दिवस के उपलक्ष्य में विशाल…

    (कोरबा) अंचल के लब्धख्याति मातनहेलिया परिवार के द्वारा हनुमान प्रकाट्य दिवस के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा आयोजित

    (कोरबा) मंत्री के काफिले के वाहन पर पत्थर गिरने के मामले की पुलिस ने की जांच-पड़ताल

    (कोरबा) कोयलाकर्मियों को मिल सकेगा 30 लाख रुपए तक एडवांस

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.